Dragon Fruit Farming: ड्रैगन फ्रूट की खेती बना रही है अच्छी आमदनी का स्रोत, जानें लागत और मुनाफा! 16-17 अप्रैल को आयोजित होगा MIONP 2026: भारत को ऑर्गेनिक और लाभकारी कृषि की ओर ले जाने की पहल Success Story: बस्तर की मिट्टी से उभरी महिला एग्रीप्रेन्योर अपूर्वा त्रिपाठी, हर्बल उत्पादों से बना रहीं वैश्विक पहचान Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार! Watermelon: तरबूज खरीदते समय अपनाएं ये देसी ट्रिक, तुरंत जान जाएंगे फल अंदर से मीठा और लाल है या नहीं
Updated on: 13 August, 2023 10:08 AM IST
Tomato Hybrid Varieties

Hybrid Varieties: पंजाब एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी यानि पीएयू (PAU) ने टमाटर की दो संकर किस्मों (Tomato Hybrid Varieties) टीएच-1 (TH-1) और पीटीएच-2 (PTH-2) के व्यावसायीकरण के लिए मध्य प्रदेश स्थित कंपनी खजुराहो सीड्स प्राइवेट लिमिटेड (KSPL), भोपाल के साथ एक समझौता (MOU) किया है. डॉ. अजमेर सिंह धट्ट (डायरेक्टर खजुराहो सीड्स प्राइवेट लिमिटेड) और पीएयू और संबंधित फर्म के निक्के नवीन साहू ने समझौते की शर्तों पर हस्ताक्षर किए.

एडिशनल डायरेक्टर रिसर्च डॉ. गुरसाहिब सिंह मानेस और एसोसिएट डायरेक्टर टेक्नोलॉजी मार्केटिंग सेल डॉ. खुशदीप धरनी, सब्जी विज्ञान विभाग के प्रमुख डॉ. तरसेम सिंह ढिल्लों और सब्जी प्रजनक डॉ. एस.के. जिंदल को बधाई दी. डॉ. तरसेम सिंह ढिल्लों ने कहा कि पीएयू (PAU) की सब्जियों की किस्मों और संकर किस्मों की भारी मांग है. यह मांग सार्वजनिक और निजी दोनों क्षेत्रों में पाई जाती है.

डॉ. तरसेम सिंह ढिल्लों ने यह भी बताया कि पीएयू द्वारा विभिन्न प्रकार की सब्जियों के लिए अब तक किए गए समझौते साझेदारी के लिए विशेष रूप से फायदेमंद साबित हुए हैं. उन्होंने यह भी बताया कि सब्जियों की विभिन्न किस्मों और संकर किस्मों के लिए कंपनियों, फर्मों और प्रगतिशील किसानों के साथ अब तक 57 समझौतों पर हस्ताक्षर किए गए हैं.

टमाटर की किस्म कितनी देती है उपज

इस अवसर पर जिंदल ने कहा कि टीएच-1 टमाटर की अधिक उपज देने वाली संकर किस्म है. इसकी उपज लगभग 245 क्विंटल प्रति एकड़ होती है. इस किस्म के फल गहरे लाल, गोल और औसत वजन 70-75 ग्राम के होते हैं. लंबी शेल्फ लाइफ के कारण इस किस्म को एक स्थान से दूसरे स्थान तक ले जाना आसान है.

उन्होंने बताया कि पीटीएच-2 की औसत उपज 270 क्विंटल प्रति एकड़ है. यह किस्म झुलसा एवं जड़ गांठ रोग के प्रति प्रतिरोधी है. इस किस्म के फल गोल, गहरे लाल रंग के होते हैं और इनका औसत वजन 75-80 ग्राम होता है.

इस किस्म में 4.2 प्रतिशत टीएसएस और 4.7 प्रतिशत लाइकोपीन होता है. यह किस्म प्रसंस्करण के लिए भी उपयुक्त है. डॉ. खुशदीप धरनी ने कहा कि पी.ए.यू. विभिन्न प्रौद्योगिकियों के विस्तार के लिए अब तक 330 समझौतों पर हस्ताक्षर कर चुका है. इस खबर का स्रोत पंजाब कृषि विश्वविद्यालय (PAU).

English Summary: Tomato hybrid varieties in india
Published on: 13 August 2023, 10:25 AM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now