Success Story: 1250 एकड़ में जैविक खेती, देसी गायों की डेयरी और 40 करोड़ का टर्नओवर - लेखराम यादव की सफलता की कहानी Success Story: 72 एकड़ में गन्ने की खेती, इंटरक्रॉपिंग मॉडल और 2 करोड़ का कारोबार - सरताज खान की सफलता की कहानी खेती से 100 करोड़ का टर्नओवर: हेलीकॉप्टर के बाद अब हवाई जहाज से कृषि क्रांति लाएंगे डॉ. राजाराम त्रिपाठी Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार! Watermelon: तरबूज खरीदते समय अपनाएं ये देसी ट्रिक, तुरंत जान जाएंगे फल अंदर से मीठा और लाल है या नहीं
Updated on: 20 March, 2021 12:12 PM IST
Apple

यूं तो अपनी अनुपम सौंदर्यता के लिए समस्त विश्व में सर्वविख्यात जम्मू-कश्मीर हमेशा से कुछ न कुछ मसलों को लेकर सुर्खियों के बाजार में छाया ही रहता है. कभी वहां की संस्कृति, तो कभी वहां के लोग, तो कभी वहां की सियासत, सुर्खियों के बाजार में छाई ही रहती है, लेकिन इस बार जिस वजह से जम्मू-कश्मीर सुर्खियों के बाजार में छाने जा रहा है, वो वजह न तो वहां की संस्कृति है, न ही वहां के लोग और न ही वहां का कोई स्थानीय मसला, बल्कि इस बार जम्मू-कश्मीर सेब की अपनी बंपर पैदावार को लेकर सुर्खियों के बाजार में छाने जा रहा है.

यह तो फिलहाल हमें आपको बताने की जरूरत नहीं है कि जम्मू-कश्मीर हमेशा सेब की भारी पैदावार को लेकर चर्चा में रहता है. हमेशा से ही जम्मू-कश्मीर के सेबों की भारी मांग रहती है, लेकिन इस बार वहां के स्थानीय लोगों व सेब की खेती करने वाले किसानों का कहना है कि मौसम के अनुकूल होने की वजह से सेब की भारी पैदावार होने जा रही है.

दरअसल, पिछले वर्ष मौसम की प्रतिकूल परिस्थितियों की वजह से सेब की पैदावार में नकारात्मक असर पड़ा था, लेकिन इस बार मौसम की परिस्थितियां सेब के पैदावार के बिल्कुल अनुकूल रहा है, जिसके चलते यह माना जा रहा है कि इस बार सेब की भारी मात्रा में उत्पादन होगा, लिहाजा उन सभी किसानों को, जो सेब का उत्पादन करते हैं, उनकी तो समझिए लॉटरी लग गई.

बहरहाल, अब सेब में दवाई का छिड़काव शुरू हो चुका है. सेब के उत्पादन को लेकर किसान भाई काफी उत्सुक नजर आ रहे हैं. इस संदर्भ में विस्तृत जानकारी देते हुए स्थानीय ग्रामीण अब्दुल रहमान कहते हैं कि, 'हालांकि विगत वर्ष सेब की पैदावार नहीं हुई थी.

सेब के उत्पादन में भारी कमी देखने को मिली थी, जिसके चलते हमें भारी मुनाफा नहीं देखने को मिला था, लेकिन इस बार जिस तरह की परिस्थितियां देखने को मिल रही है, जिस तरह के मौसम के सुरत-ए-हाल नजर आ रहे हैं, उसके मद्देनजर सेब की बंपर पैदावार होने की संभावना जताई जा रही है.

English Summary: This year the farmer of apple will have a lot of production
Published on: 20 March 2021, 12:13 PM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now