Success Story: जैविक उत्पादों के सहारे 20 एकड़ में अनार की सफल खेती, आधी हुई लागत, सालाना टर्नओवर 70 लाख रुपये तक! Rabi Crop Farming: रबी मौसम की फसलों की बुआई हेतु खेत की अग्रिम तैयारी फल और फूलों की खेती में प्रूनिंग के लिए उपयोगी हैं ये STIHL के टूल्स, जानें पूरा विवरण Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार!
Updated on: 24 March, 2021 6:18 PM IST
Tractor

कृषि जगत से जुड़ी इस वक्त की बड़ी खबर एस्कॉर्ट्स कंपनी की तरफ से आ रही है. यकीनन, इस खबर का असर हमारे किसान भाइयों पर पड़ेगा. खबर है कि एस्कॉर्ट्स कंपनी एक अप्रैल से यानी की अगले वित्त वर्ष से अपने ट्रैक्टर की कीमत में इजाफा करने जा रही है. ऐसे में अब उन सभी किसान भाइयों को अपना बजट बढ़ाना होगा, जो वर्तमान में ट्रैक्टर खरीदने का प्लान बना रहे हैं. खैर, अब इसका हमारे किसान भाइयों पर क्या कुछ असर पड़ता है. यह तो उनका बजट ही तय करेगा.

क्यों बढ़ाई जा रही ट्रैक्टर की कीमत?

लाजिमी है कि अपके जेहन में यह सवाल उठ रहा हो कि आखिर ऐसी क्या जरूरत आन पड़ी कि ट्रैक्टर की कीमत में इजाफा किया जा रहा है, तो यहां हम आपको बताते चले कि बीते कुछ दिनों से ट्रैक्टर के निर्माण प्रक्रिया में इस्तेमाल होने वाली कॉमोडिटी की कीमत में इजाफा दर्ज किया गया है, जिसके फलस्वरूप अब ट्रैक्टर की कीमत में इजाफा हुआ है. बता दें कि इससे भी हीरो मोटोकॉर्प ने अपने ट्रैक्टर की कीमत में 2500 रूपए इजाफा दर्ज किया गया था. वहीं, अब खबर है कि एस्कॉर्ट्स की कीमत में इजाफा दर्ज किया गया है.

लगातार बढ़ रहा है किसानों पर आर्थिक बोझ 

एक तरफ जहां किसानों को आर्थिक उन्नति करने की बात कही जा रही है, लेकिन पिछले काफी दिनों से कृषि से संबंधित उपकरण लगातार महंगे होते जा रहे हैं, जिसके चलते किसानों पर आर्थिक बोझ बढ़ता चला जा रहा है. बता दें कि इससे पहले खाद, ट्रैक्टर, कीटनाशक व बीज की कीमतों में इजाफा दर्ज किया गया है.  

यहां जानें एस्कॉर्ट्स कंपनी का पूरा आंकड़ा

वहीं, अगर बीते महीने से लेकर अब तक एस्कॉर्ट्स कंपनी द्वारा बेचे गए पूरे ट्रैक्टर के आंकड़ों की बात करें, तो बीते माह फरवरी में 10690 ट्रैक्टर बेचे गए थे. सोनालिका ट्रैक्टर्स  की बीते माह 20.00 फीसद की बढ़ोतरी हुई थी.

बता दें कि सोनालिका ने बीते 11 महीने में 1,06,432 ट्रैक्टर बेचे थे. खैर, कृषि क्षेत्र में हो रहे लगातार इन परिवर्तनों से किसानों पर क्या कुछ असर पड़ता है. यह तो फिलहाल आने वाला वक्त ही बताएगा.

English Summary: the price of Escorts tractor hike
Published on: 24 March 2021, 06:23 PM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now