Success Story: 1250 एकड़ में जैविक खेती, देसी गायों की डेयरी और 40 करोड़ का टर्नओवर - लेखराम यादव की सफलता की कहानी Success Story: 72 एकड़ में गन्ने की खेती, इंटरक्रॉपिंग मॉडल और 2 करोड़ का कारोबार - सरताज खान की सफलता की कहानी खेती से 100 करोड़ का टर्नओवर: हेलीकॉप्टर के बाद अब हवाई जहाज से कृषि क्रांति लाएंगे डॉ. राजाराम त्रिपाठी Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार! Watermelon: तरबूज खरीदते समय अपनाएं ये देसी ट्रिक, तुरंत जान जाएंगे फल अंदर से मीठा और लाल है या नहीं
Updated on: 29 July, 2021 2:27 PM IST
Kisan

किसानों की आर्थिक मदद के लिए पीएम किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Samman Nidhi Scheme) लागू की गई है. इसके तहत किसानों को सालाना 6 हजार रुपए की राशि दी जाती है. देश के अधिकतर किसान पीएम किसान योजना (PM Kisan Scheme) का लाभ उठा रहे हैं, लेकिन अब भी कई योग्य किसान इस योजना से नहीं जुड़ सके हैं, इसलिए किसानों को पीएम किसान योजना (PM Kisan Scheme) के दायरे में लाने के लिए केंद्र सरकार द्वारा राज्यों को कई अहम सलाह दी गई हैं.

दरअसल, लोकसभा में कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर से सवाल पूछा गया कि जो लोग पीएम किसान योजना (PM Kisan Scheme) का लाभ उठाने से छूट गए हैं, उनके लिए सरकार क्या कर रही है. उन्होंने इस सवाल का जवाब दिया कि इसके लिए राज्यों को जागरूकता अभियान और पंजीकरण शिविर आयोजित करने की सलाह दी गई है.  

किसान करा सकते हैं अपना रजिस्ट्रेशन

इसके अलावा, नरेंद्र तोमर ने बताया कि अगर किसान योजना का लाभ नहीं उठा पा रहे हैं, तो वह पीएम-किसान पोर्टल https://pmkisan.gov.in/ पर जाएं और फार्मर्स कॉर्नर के जरिए अपना रजिस्ट्रेशन करें. अगर किसान डेटाबेस में अपना नाम एडिट करना चाहते हैं, तो इसके लिए भी विकल्प मौजूद है. इसके साथ ही किसान पोर्टल में अपने भुगतान का ब्यौरा भी ले सकते हैं.

सीएससी के ग्राम स्तरीय उदयमी वीएलई से करें संपर्क

कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने बताया कि इस योजना के तहत किसान स्वयं को नामांकित करने के लिए सीएससी के ग्राम स्तरीय उदयमी वीएलई से संपर्क कर सकते हैं. बता दें कि इस तरह की सुविधाएं फार्मर्स कॉर्नर पर उपलब्ध है, इसलिए किसान सीएससी के वीएलई के जरिए लाभ उठा सकते हैं.

मोबाइल ऐप की सुविधा

इसके अलावा, किसान भाईयों के लिए एक मोबाइल ऐप लॉन्च किया है, जो कि पीएम किसान पोर्टल पर फार्मर्स कॉर्नर में उपलब्ध सुविधाएं प्रदान करता है.

जानकारी के लिए बता दें कि पीएम किसान योजना (PM Kisan Scheme) की राशि डायरेक्ट किसानों के बैंक अकाउंट में ट्रांसफर की जाती है. यह योजना साल 2019 में शुरू हुई और इसकी 8 किस्तें आ चुकी हैं. इसके तहत आखिरी बार मई में लगभग 9 करोड़ 50 लाख किसानों को राशि ट्रांसफर की गई थी.

English Summary: the central government told the solution for the missing in the pm kisan scheme
Published on: 29 July 2021, 02:29 PM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now