Success Story: जैविक उत्पादों के सहारे 20 एकड़ में अनार की सफल खेती, आधी हुई लागत, सालाना टर्नओवर 70 लाख रुपये तक! Rabi Crop Farming: रबी मौसम की फसलों की बुआई हेतु खेत की अग्रिम तैयारी फल और फूलों की खेती में प्रूनिंग के लिए उपयोगी हैं ये STIHL के टूल्स, जानें पूरा विवरण Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार!
Updated on: 30 May, 2022 11:00 PM IST
11th installment of PM Kisan Samman Nidhi

देश की आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत विभिन्न केंद्रीय मंत्रालयों का एक वृहद संयुक्त आयोजन 31 मई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मुख्य आतिथ्य में होगा. पीएम मोदी शिमला (हिमाचल प्रदेश) में "गरीब कल्याण सम्मेलन" (poor welfare conference) नामक इस राष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रम में, 9 केंद्रीय मंत्रालयों/ विभागों द्वारा संचालित 16 योजनाओं/ कार्यक्रमों के लाभार्थियों से वीडियो कांफ्रेंसिंग द्वारा संवाद करेंगे

वे 10 करोड़ से ज्यादा किसानों को 21 हजार करोड़ रुपये से अधिक की पीएम किसान सम्मान निधि की 11वीं किस्त (11th installment of PM Kisan Samman Nidhi) भी जारी करेंगे. इसके साथ ही विभिन्न राज्यों की राजधानियों, जिला मुख्यालयों और कृषि विज्ञान केंद्रों (केवीके) में भी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे. कार्यक्रमों की इस श्रृंखला के अंतर्गत केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर पूसा (दिल्ली) में किसानों के साथ शामिल होंगे.

देश में सबसे बड़ा एकल कार्यक्रम

यह सम्मेलन देश में अब तक का सबसे बड़ा एकल कार्यक्रम होगा, जिसके अंतर्गत सभी जिलों में राष्ट्रव्यापी संवाद होगा व जिसमें प्रधानमंत्री मोदी प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, पोषण अभियान, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण व शहरी दोनों), जल जीवन मिशन एवं अमृत, प्रधानमंत्री स्वानिधि योजना, वन नेशन-वन राशन कार्ड, प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना, आयुष्मान भारत पीएम जनआरोग्य योजना, आयुष्मान भारत हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर, प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के लाभार्थियों के साथ योजनाओं/ कार्यक्रमों से उनके जीवन पर पड़ने वाले प्रभावों के बारे में बातचीत करेंगे. जिसमें जनता की भलाई के लिए बनाई गई योजनाओं का लाभ जनता को सही से प्राप्त हो सके.

ये भी पढ़ें : पीएम किसान योजना में FTO is Generated क्या है? किसान ज़रूर पढ़ें इसका मतलब

कार्यक्रम का सीधा प्रसारण होगा

दो चरणों वाले कार्यक्रम के तहत राज्य/जिला/केवीके स्तर के समारोह सुबह 9.45 बजे से शुरू होकर लगभग 11 बजे ये राष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रम से जुड़ जाएंगे. राष्ट्रीय कार्यक्रम का दूरदर्शन के राष्ट्रीय और क्षेत्रीय चैनलों पर सीधा प्रसारण किया जाएगा.

माईगव (MyGov) के माध्यम से राष्ट्रीय कार्यक्रम को वेबकास्ट भी किया जाएगा, जिसमें लोग पंजीयन करा सकेंगे. इसे अन्य सोशल मीडिया चैनलों जैसे यूट्यूब, फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम आदि के माध्यम से भी देखा जा सकता है.

English Summary: PM Modi will release 11th installment 2022 tomorrow
Published on: 30 May 2022, 05:28 PM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now