देश में चिकित्सा व्यवस्था को दुरूस्त करने के लिए सरकार की हर कोशिश जारी रहती है. इसी कड़ी में प्रधानंमंत्री नरेंद्र मोदी ने जन औषधि केंद्र के तहत निकट भविष्य में तकरीबन 7500 जन औषधि केंद्र देश के नाम समर्पित किया था. वहीं, चिकित्सा व्यवस्था को दुरूस्त करने की दिशा में पीएम मोदी ने निकट भविष्य में जन औषधि केंद्र को 7500 से बढ़ाकर 10 हजार करने का ऐलान किया है.
खैर, पीएम मोदी का यह ऐलान कहां तक सफल हो पाता है. यह तो फिलहाल आने वाला वक्त ही तय बताएगा, लेकिन उससे पहले हम आपको बताते चले कि जन औषधि केंद्र के तहत सरकार आर्थिक रूप से अक्षम लोगों को सस्ते दरों में दवा उपलब्ध करा रही है. वहीं, सरकार लोगों को जन औषधि केंद्र खोलने के लिए प्रोत्साहित कर रही है.
-
पीएम मोदी ने लिया इन दो बड़ी योजनाओं का जायजा
पीएम नरेंद्र मोदी ने कृषि जगत से जुड़ी दो बड़ी योजनाओं की प्रगति को लेकर एक समीक्षा बैठक की। बैठक में सॉयल हेल्थ कार्ड और प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के…
सरकार दे रही है आर्थिक सहायता
पूरे देश में जन औषधि योजना को फैलाने के लिए अब पीएम मोदी केंद्र खोलने के लिए लोगों को एक नहीं, दो नहीं, तीन नहीं, बल्कि 5 लाख रूपए की सहायता राशि दे रही है. वहीं, अगर यह केंद्र आंकाक्षी जिले में खोला जाएगा, तो इसके लिए 2 लाख रूपए की अतरिक्त राशि भी प्रदान की जाएगी. कुछ समय पहले तक यह प्रतोसाहन राशि ढाई लाख रूपए थी, लेकिन अब इसे घटाकर 2 लाख रूपए कर दिया गया है. वहीं, प्रिन्टिंग और बिलिंग के लिए अतरिक्त 50 हजार रूपए की राशि प्रदान की जाएगी.
2015 में शुरू हुई थी यह योजना
बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्ष 2015 में इस जन औषधि केंद्र योजना की शुरूआत की थी. इस योजना के शुरू करने का मुख्य ध्येय आर्थिक रूप से अक्षम लोगों को चिकित्सक सुविधाएं प्रदान करवाना था. जन औषधि के तहत केमिस्ट की तुलना में 90 फीसद सस्ती दरों पर दवाएं उपलब्ध करवाई जाती है.
सरकार के मुताबिक , इस योजना से 3600 करोड़ रूपए की बचत हुई है. कोई भी व्यक्ति जन औषधि केंद्र शुरू कर सकता है. इससे काफी संख्या में बेरोजगारी भी कम होगी, जिसको ध्यान में रखते हुए यह योजना अभी लोगों के बीच में काफी प्रचलित हो रही है.
English Summary: pm modi made a big announcement on jan Aosdhi yojnaPublished on: 23 March 2021, 05:45 PM ISTMore on this section
मछली पालन में कमाई का मौका! निवेश शून्य, मुनाफा पूरा, सरकार दे रही बड़ी सहायताकिसानों के लिए राहत भरी खबर! खरीफ सीजन में 50% सब्सिडी पर बीज, जल्द करें आवेदन PM Kisan Scheme: क्या पिता और बेटे दोनों को मिल सकते हैं ₹6,000-₹6,000? जानिए सच्चाई इंदौर में 9–13 जून तक BRICS कृषि सम्मेलन, 21 देशों के प्रतिनिधि होंगे शामिल PM Fasal Bima Yojana Update: यूपी के किसानों को आज मिलेगी राहत, 122 करोड़ रुपये होंगे ट्रांसफर, ऐसे करें स्टेटस चेक किसानों के लिए बड़ा मौका! मधुमक्खी पालन शुरू करें, पाएं 85% सब्सिडी का लाभ किसानों की बल्ले-बल्ले! सिंचाई की टेंशन खत्म, ड्रिप और स्प्रिंकलर संयंत्रों पर 90% तक सरकारी मदद शादी वाले घरों के लिए राहत! इन शहरों में मिलेंगे अतिरिक्त LPG सिलेंडर, कैसे? जानिए पूरा प्रोसेस जियो का धमाका! 5GB डेली डेटा वाले नए प्लान्स लॉन्च, लंबी वैलिडिटी के साथ फुल स्पीड इंटरनेट ड्रैगन फ्रूट खेती से किसानों की चमकी किस्मत! 60% सब्सिडी और ढाई गुना तक मुनाफा, जानिए पूरी खबर कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!
प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।
Donate now