Success Story: जैविक उत्पादों के सहारे 20 एकड़ में अनार की सफल खेती, आधी हुई लागत, सालाना टर्नओवर 70 लाख रुपये तक! Rabi Crop Farming: रबी मौसम की फसलों की बुआई हेतु खेत की अग्रिम तैयारी फल और फूलों की खेती में प्रूनिंग के लिए उपयोगी हैं ये STIHL के टूल्स, जानें पूरा विवरण Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार!
Updated on: 14 November, 2022 5:21 PM IST
13वीं किस्त आने से पहले से कर लें यह काम, वरना नहीं आएंगे खाते में पैसे

पीएम किसान सम्मान निधि योजना का किसानों को बेसब्री से इंतजार रहता है. हालांकि अभी पीएम सम्मान निधि योजना की 13वीं किस्त आने में थोड़ा वक्त है. बता दें कि पीएम किसान की 12वीं किस्त 17 अक्टूबर को जारी की गई है.

इस बीच, सरकार ने पीएम किसान सम्मान निधि के तहत आने वाले 13वीं किस्त में अहम बदलाव किया है. यदि कोई किसान इस पीएम किसान की डिटेल भरने में कोई भी गलती करता है, तो वह इस योजना का लाभ पाने से वंचित रह जायेगा.

भूमि रिकॉर्ड सत्यापन हुआ अनिवार्य

अनियमितताओं के कई मामलों के उजागर होने के बाद, भविष्य में धांधली को रोकने के लिए पीएम किसान योजना के नियमों में सख्त कर दिया गया है. जिसके लिए कानूनन प्रत्येक लाभार्थी किसान को पहले अपनी जमीन के कागजातों का सत्यापन कराना जरूरी होगा. ऐसा नहीं करने पर लाभार्थियों के खाते में आने वाली 2000 रुपए की राशि से वह वंचित रह जाएंगे. जिसके लिए किसानों को राशन कार्ड की कॉपी भी जमा करवानी होगी.

यदि आप 13वीं किस्त में देरी से बचना चाहते हैं, जो जनवरी में देय है, तो आपको अपने राशन कार्ड की सॉफ्ट कॉपी पीडीएफ प्रारूप में पीएम किसान योजना की आधिकारिक वेबसाइट, https://pmkisan.gov.in पर अपलोड करनी होगी.

अपने आधार कार्ड को अपने बैंक खाते से लिंक करें

जनवरी में पीएम किसान सम्मान निधि के तहत 13वीं किस्त के रूप में 2000 रुपये प्राप्त करने के लिए लाभार्थी किसानों को अपना आधार कार्ड अपने बैंक खाते से लिंक करना होगा. इसका लाभ लेने के लिए किसान का आधार कार्ड उसके बैंक खाते से जुड़ा होना चाहिए. उसके बाद ही किसानों को 2000 रुपये की 13वीं किस्त मिलेगी.

पीएम किसान योजना के 2000 रुपये अगले साल जनवरी माह में किसानों के खातों में ट्रांसफर किए जा सकते हैं, क्योंकि 2021 में भी जनवरी में ही पीएम किसान सम्मान निधि की किश्त किसानों के खातों में ट्रांसफर कर दी गई थी.

यह भी पढ़ें: Stubble Burning: पंजाब में एक दिन में 3,916 जगहों पर खेतों में लगाई गई आग, सूची में मुख्यमंत्री का जिला सबसे ऊपर

पात्र किसान किसान सम्मान निधि किश्त प्राप्त करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट https://pmkisan.gov.in पर जाएं. किसानों को तब मेन्यू से "नया किसान पंजीकरण" का चयन करना होगा. प्रक्रिया के अगले चरण में संबंधित किसान को अपना आधार नंबर दर्ज करना होगा. इसके अतिरिक्त, कैप्चा कोड दर्ज करके राज्य को चुना जाना चाहिए, और शेष चरणों का ठीक उसी तरह पालन किया जाना चाहिए जैसा कि बताया गया है.

English Summary: PM Kisan: Do this work before the 13th installment, otherwise money will not come in your account
Published on: 14 November 2022, 05:25 PM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now