Success Story: जैविक उत्पादों के सहारे 20 एकड़ में अनार की सफल खेती, आधी हुई लागत, सालाना टर्नओवर 70 लाख रुपये तक! Rabi Crop Farming: रबी मौसम की फसलों की बुआई हेतु खेत की अग्रिम तैयारी फल और फूलों की खेती में प्रूनिंग के लिए उपयोगी हैं ये STIHL के टूल्स, जानें पूरा विवरण Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार!
Updated on: 8 April, 2023 11:35 AM IST

अगर आप यह सोच रहे हैं कि हम कोई इलेक्ट्रिक आम या कोई इलेक्ट्रानिक सामान की बात कर रहे हैं तो आप गलत हैं. हम बात कर रहे हैं रसीले आमों की. अब हम रसीले आमों का मजा भी EMI पर खरीद के ले सकते हैं.  अभी यह स्कीम केवल अल्फांसों आम के लिए ही शुरू की गयी है. हम सभी को गर्मी के मौसम को खुशनुमा बनाने के लिए हम आम को कभी नहीं भूल सकते हैं. 

यह स्वाद में जितना ही मज़ेदार है हेल्थ के लिए भी उतना ही लाभकारी भी है. कई छोटे दुकानदार या व्यापारी भाइयों को ऐसे समय में जब आम को बेचना बहुत आसान होता है तब आर्थिक रूप से कमजोर व्यापारी/दुकानदार इसको खरीद कर बेच नहीं पाते हैं. इससे समय रहते जो मुनाफा होना चाहिए वह उनको नहीं हो पाता है. जिसको देखते हुए पुणे के एक व्यापारी गुरुकृपा ट्रेडर्स एन्ड फ्रूट प्रोडक्ट्स की तरफ से इस स्कीम को शुरू किया है.

क्या है सुविधा

यह EMI की सुविधा केवल दुकानदारों के लिए ही नहीं बल्कि इस बढ़ी हुई महंगाई में आम खाने वाले ग्राहकों के लिए भी है. पीटीआई से बातचीत में ट्रेडर्स के मालिक ने बताया कि उन्होंने यह स्कीम इसलिए शुरू की जिससे सभी को मौसम के रहते आसानी से आम उपलब्ध हो सके और हम उन्हें यह सुविधा EMI के माध्यम से उपलब्ध करवाते हैं जिससे आम के शुरूआती दिनों में जब इसकी कीमतें आसमान छूती हुई दिखाई देती हैं तब भी हर व्यक्ति तक आम को पहुंचाया जा सके. इस योजना के लिए ग्राहक को न्यूनतम 5000 रुपये के आम खरीदने ही होंगे. उसके बाद ही आप इस सुविधा का लाभ उठा सकते हैं.

यह भी देखें- जानिए हर साल क्यों मनाते हैं राष्ट्रीय आम दिवस, साथ ही पढ़िए इससे जुड़े कुछ रोचक तथ्य

कब होता है अल्फांसो आम का मौसम

अगर बात आम की हो तो अल्फांसों सबसे महंगे आम में गिना जाने वाला आम है. सबसे ज्यादा यह आम पश्चिमी भारत के कोंकण क्षेत्र में पाया जाता है. ख़ास तौर पर गुजरात और महाराष्ट्र क्षेत्र इसके लिए प्रमुख हैं. 

इस आम के लिए अप्रैल से मई तक का सीजन सबसे ज्यादा ख़ास होता है. वैसे अब आप पूरे साल आयातित आम का स्वाद भी ले सकते हैं. 

English Summary: Now mangoes will also be available on EMI
Published on: 08 April 2023, 11:46 AM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now