Success Story: 1250 एकड़ में जैविक खेती, देसी गायों की डेयरी और 40 करोड़ का टर्नओवर - लेखराम यादव की सफलता की कहानी Success Story: 72 एकड़ में गन्ने की खेती, इंटरक्रॉपिंग मॉडल और 2 करोड़ का कारोबार - सरताज खान की सफलता की कहानी खेती से 100 करोड़ का टर्नओवर: हेलीकॉप्टर के बाद अब हवाई जहाज से कृषि क्रांति लाएंगे डॉ. राजाराम त्रिपाठी Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार! Watermelon: तरबूज खरीदते समय अपनाएं ये देसी ट्रिक, तुरंत जान जाएंगे फल अंदर से मीठा और लाल है या नहीं
Updated on: 26 June, 2020 6:23 PM IST

एक कारोबार को बड़े स्तर पर शुरू करने के लिए लोन लेने की आवश्यकता पड़ती है. इसके लिए बैंक के कई चक्कर लगाने पड़ते हैं, तो वहीं सबसे बड़ी चुनौती बिना गारंटी पर लोन मिलने की होती है. मगर अब इस समस्या का समाधान हो गया है. अब आपको लोन पर गारंटी देने की कोई आवश्यकता नहीं होगी. दरअसल, सरकार की तरफ से एक सबऑर्डिनेट ऋण योजना बनाई जा रही है. इसके तहत बिना गारंटी पर लाखों रुपए लोन आसानी से मिल जाएगा. बता दें कि सबऑर्डिनेट ऋण यानी बिना गारंटी पर लोन देना होता है.

ये खबर भी पढ़ें: PM Kisan Yojana: इन 2 तरीकों से चेक करें पीएम किसान खाते का बैलेंस, जानिए पूरी प्रक्रिया

करोड़ों रुपए की है योजना

बताया जा रहा है कि सरकार ने इस योजना के लिए करीब 20 हजार करोड़ रुपए का बजट रखा है. इसके तहत सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों (MSME) को सबऑर्डिनेट ऋण प्रदान किया जाएगा. अतिरिक्त सचिव एवं विकास आयुक्त (Micro, Small & Medium Enterprises) की मानें, तो इस योजना के जरिए लोग अपना बिजनेस शुरू कर पाएंगे. बता दें कि एमएसएमई के लिए सबऑर्डिनेट ऋण योजना पर तेजी से काम किया जा रहा है. सरकारी की इस योजना से 2 लाख एमएसएमई इकाइयों को लाभ मिल पाएगा.

वित्त मंत्रालय का कहना है कि अब तक बैंकों की तरफ से सूक्ष्म, लघु और मझोले उद्यमों (एमएसएमई) के लिए 3 लाख करोड़ रुपए का आपात ऋण सुविधा गारंटी योजना (ईसीएलजीएस) के तहत 75 हजार करोड़ रुपए की मंजूरी दी है. इस शत प्रतिशत गारंटी वाली योजना को 1 जून से शुरू किया जा चुका है, जिसके तहत अब तक 32,894.86 करोड़ रुपये वितरित हो चुके हैं.

ये खबर भी पढ़ें: कृषि उपकरणों की खरीद पर 40 से 50 प्रतिशत तक की सब्सिडी, हर वर्ग के किसान ऐसे उठाएं लाभ

English Summary: Modi government will give loan of millions of rupees without guarantee
Published on: 26 June 2020, 06:27 PM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now