Success Story: रासायनिक खेती का खर्च घटाकर जैविक खेती की ओर बढ़े वीरेंद्र सिंह, जायडेक्स की जायटॉनिक टेक्नोलॉजी से गेहूं की खेती में मिला फायदा बिहार में बदलेगी बागवानी की तस्वीर! वैज्ञानिकों ने उगाया एवोकाडो, ₹1500 किलो तक बिकता है फल Success Story: बैंगनी धान और गेहूं की खेती से किसानों की बदली तक़दीर, प्रति हेक्टेयर हो रही 1,60,000 रुपये तक की आमदनी! Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार! Watermelon: तरबूज खरीदते समय अपनाएं ये देसी ट्रिक, तुरंत जान जाएंगे फल अंदर से मीठा और लाल है या नहीं
Updated on: 2 February, 2019 1:58 PM IST

भारत के बाहर प्रतिबंधित दवाओं और  उत्पादों की सूची लंबी है. प्रतिबंधित की जाने वाली दवाओं में जहां नोवाल्गिन, डी-कोल्ड, एंटरोक्विनेल, फुरोक्सोन और लोमोफ़ेन (एंटी-डायरियल), निमुलिड, एनलजिन (दर्द निवारक), सिज़ा और सिसप्राइड, (एसिडिटी और कब्ज), निमेसुलाइड जैसी दवाएं है वहीं कुछ ऐसे खाद्य उत्पाद भी हैं जिन्हें भारत में बहुत पसंद किया जाता है.

यह भी पढ़ें - नज़ला या साइनस को कैसे करें दूर !

डिस्प्रिन (दर्द निवारक)

इस दवा का उपयोग दर्द को कम करने के लिए किया जाता है. लेकिन 2002 में अमेरिकी सरकार की ड्रग सेफ्टी बॉडी द्वारा 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए इसे प्रतिबंधित कर दिया गया. डिस्प्रिन के साइड इफेक्ट के कारण एक दुर्लभ स्थिति पैदा हो गई थी, जो हमारे लीवर और मस्तिष्क की सूजन का कारण बन रही थी. इसलिए कईं बाहरी देशों ने इसके सेवन पर रोक लगा दी थी. लेकिन तब भी यह दवा भारत में बड़े आराम से चल रही है और लोग बिना किसी डर के अपने दर्द को मिटाने के लिए इसका सेवन कर रहे है.

लाइफबॉय

यह भारत के लोगों का पसंदीदा साबुन है. लेकिन अमेरिका ने इस साबुन पर कुछ साल पहले ही प्रतिबंध लगा दिया था क्योंकि एक परीक्षण में यह पाया गया था कि यह साबुन मानव त्वचा के लिए अच्छा नहीं है. खाद्य और औषधि प्रशासन ने कहा है कि इस साबुन का निर्माता यह साबित करने में विफल रहा कि यह मानव त्वचा के लिए अच्छा है.

हल्दीराम के उत्पाद

यूएसए में खाद्य और औषधि प्रशासन ने भारत में स्थित एक प्रमुख मिठाई और स्नैक्स निर्माता हल्दीराम के उत्पादों की बिक्री पर 2016 में प्रतिबंध लगा दिया था. हल्दीराम के स्नैक्स, बिस्कुट, वेफर्स और अन्य उत्पादों पर किए गए परीक्षण और मिलावट के उच्च स्तर, खपत के लिए अयोग्य होने की वजह से इसपर रोक लगा दी गई थी जो  हमारे देश में धड़ल्ले से बिक रहे हैं और लोगों की पहली पसंद बने हुए है. 

यह भी पढ़ें - ऐसी दवाई जो इंसान ही नहीं, पौधों के लिए भी है संजीवनी

समोसा

भारतीय लोगों में सबसे सस्ते और पसंदीदा स्ट्रीट फूड में से एक है - समोसा परंतु कईं देशों ने इसपर प्रतिबंध लगा दिया. उनके अनुसार यह शरीर के लिए खतरनाक होने के साथ-साथ रोगों की जड़ भी है.

मनीशा शर्मा, कृषि जागरण

English Summary: indian products banned foreign countries
Published on: 02 February 2019, 02:09 PM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now