Success Story: 1250 एकड़ में जैविक खेती, देसी गायों की डेयरी और 40 करोड़ का टर्नओवर - लेखराम यादव की सफलता की कहानी Success Story: 72 एकड़ में गन्ने की खेती, इंटरक्रॉपिंग मॉडल और 2 करोड़ का कारोबार - सरताज खान की सफलता की कहानी खेती से 100 करोड़ का टर्नओवर: हेलीकॉप्टर के बाद अब हवाई जहाज से कृषि क्रांति लाएंगे डॉ. राजाराम त्रिपाठी Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार! Watermelon: तरबूज खरीदते समय अपनाएं ये देसी ट्रिक, तुरंत जान जाएंगे फल अंदर से मीठा और लाल है या नहीं
Updated on: 31 May, 2020 1:23 PM IST

हरियाणा सरकार राज्य के किसानों को खेतीबाड़ी में अधिक लाभ पहुंचाने के लिए फूड प्रोसेसिंग को बढ़ावा देने वाली है. इसमें केंद्र सरकार का सहयोग भी पूरा मिलेगा. राज्य सरकार ने फूड प्रोसेसिंग यूनिट्स के लिए 10 हजार करोड़ रुपए का प्रावधान रखा है, जिसका 35 प्रतिशत हिस्सा केंद्र सरकार वहन कर है. उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला की मानें, तो राज्य सरकार ने लगभग 60 बड़ी कंपनियों के साथ चर्चा की है. इसमें डेल, कोका कोला जैसी कई नामी कंपनियां शामिल हैं. इन भी कंपनियों को निवेश करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है. इतना ही नहीं, हरियाणा में टीओपी योजना लागू करने का भी आग्रह किया गया है.  

केंद्र सरकार की यह योजना यूपी, महाराष्ट्र और आंध्रप्रदेश में चल रही है. इस योजना का लाभ सब्जी उगाने वाले किसानों को  मिलता है. बता दें कि केंद्र सरकार द्वारा आलू, प्याज और टमाटर उगाने वाले किसानों को उत्पाद और स्टोरेज आदि की सहायता उपलब्ध कराई जाती है.

ये खबर भी पढ़ें: स्वरोजगार योजना देगी बेरोजगार प्रवासी युवाओं को 10 से 25 लाख तक का लोन, जानें शर्तें और आवेदन की प्रक्रिया

आपको बता दें कि हरियाणा के दादरी और भिवानी जिले में में टमाटर की खेती अधिक की जाती है. इसके अलावा प्याज की खेती पलवल और मेवात में होती है, तो वहीं उत्तरी हरियाणा में आलू कैथल, यमुनानगर, करनाल, अंबाला, कुरुक्षेत्र जिलों में उगाया जाता है. ऐसे में इस योजना के लागू करना किसानों को काफी राहच पहुंचएगा. सरकार का पूरा प्रयास है कि एचएसआईडीसी के तहत औद्योगिक क्षेत्रों को बढ़ावा दिया जाए, साथ ही राज्य के युवाओं को रोजगार के ज्यादा से ज्यादा अवसर मुहैया करवाए  जाएं. बता दें कि राज्य सरकार लगतार किसानों के हित में अहम कदम उठा रही है, ताकि किसानों को खेती से अधिक लाभ मिल पाए.

ये खबर भी पढ़ें: Lockdown Business Idea: लॉकडाउन में शुरू करें वाहनों को सैनिटाइज करने का बिजनेस, रोजाना होगी अच्छी कमाई

English Summary: Haryana government is promoting for food processing units
Published on: 31 May 2020, 01:28 PM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now