खेती से 100 करोड़ का टर्नओवर: हेलीकॉप्टर के बाद अब हवाई जहाज से कृषि क्रांति लाएंगे डॉ. राजाराम त्रिपाठी Success Story: 1250 एकड़ में जैविक खेती, देसी गायों की डेयरी और 40 करोड़ का टर्नओवर - लेखराम यादव की सफलता की कहानी Success Story: बैंगनी धान और गेहूं की खेती से किसानों की बदली तक़दीर, प्रति हेक्टेयर हो रही 1,60,000 रुपये तक की आमदनी! Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार! Watermelon: तरबूज खरीदते समय अपनाएं ये देसी ट्रिक, तुरंत जान जाएंगे फल अंदर से मीठा और लाल है या नहीं
Updated on: 27 January, 2023 6:03 PM IST
बायोगैस प्लांट सब्सिडी

भारत सरकार देश में रसायन मुक्त खेती को बढ़ावा दे रही है. इसके लिए किसानों को जैविक खेती को अपनाने के लिए बढ़ावा भी दिया जा रहा है. इसी कड़ी में हरियाणा सरकार किसानों के द्वारा बायोगैस प्लांट स्थापित करने पर बंपर सब्सिडी दे रही है. इससे किसानों को बायोगैस प्लांट से खेती के लिए खाद के साथ-साथ भोजन पकाने के लिए ईंधन भी मिल जाएगा.

सब्सिडी का तरीका

हरियाणा सरकार के मुताबिक 1 घन मीटर से लेकर 2 से 4 घन मीटर तथा 6 घन मीटर का बायोगैस प्लांट लगाने पर अनुदान दिया जाएगा. 1 घन मीटर आकार वाले बायोगैस प्लांट की स्थापना के लिए सामान्य वर्ग को 9,800 रुपये और एससी-एसटी वर्ग को 17,000 रुपये की सब्सिडी मिलेगी. 2 से 4 घन मीटर आकार वाले बायोगैस प्लांट लगाने वाले सामान्य वर्ग के लाभार्थियों को 14,350 रुपये तथा एससी-एसटी वर्ग के लोगों को 22,000 रुपये तक की मदद मिलेगी. वहीं 6 घन मीटर आाकर के बायोगैस संयंत्र के लिए सामान्य वर्ग के आवेदकों को 22,740 रुपये और एससी-एसटी वर्ग को 29,250 रुपये अनुदान दिए जा रहे हैं.

आवेदन की प्रक्रिया

अगर आप हरियाणा से हैं और बायोगैस प्लांट पर सब्सिडी लेना चाहते हैं तो इसके लिए सरकार के द्वारा जारी की गई वेबसाइट http://biogas.mnre.gov.in पर आवेदन कर सकते हैं. इसके अलावा किसान आवेदन करने के लिए ई-मित्र केंद्र या सीएससी सेंटर की भी मदद ले सकते हैं.

ये भी पढ़ेंः गोशालाओं और डेयरियों में बायोगैस प्लांट लगाने पर मिल रही 40% सब्सिडी, जानिए कैसे करना है आवेदन

 फसलों की बढ़ेगी उपज बता दें कि हरियाणा की गिनती कृषि प्रधान राज्यों में की जाती है. यहां खेती-किसानी और पशुपालन एक दूसरे के पूरक है. खेतों से किसानों को पशुओं के लिए चारा मिलता है तो वहीं गाय के गोबर से जैविक खाद तैयार कर सकते हैं. इनका उपयोग खेतों में कर फसलों की उपज बढ़ा सकते हैं.

English Summary: Haryana government is giving subsidies on setting up biogas plant
Published on: 27 January 2023, 06:11 PM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now