Success Story: जैविक उत्पादों के सहारे 20 एकड़ में अनार की सफल खेती, आधी हुई लागत, सालाना टर्नओवर 70 लाख रुपये तक! Rabi Crop Farming: रबी मौसम की फसलों की बुआई हेतु खेत की अग्रिम तैयारी फल और फूलों की खेती में प्रूनिंग के लिए उपयोगी हैं ये STIHL के टूल्स, जानें पूरा विवरण Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार!
Updated on: 28 May, 2019 3:50 PM IST

एक बार फिर सत्ता में आते ही मोदी सरकार ने ताबड़-तोड़ शानदार शुरूआत की है. युवाओं को उपहार देते हुए पीएमओ ने 75 हजार खाली पदों का विवरण मांगा है. कयास लगाए जा रहे हैं कि सभी मंत्रालयों एवं विभागों में जैसे  डिफेंस, ऑटोमोबाइल, टेक्सटाइल , संचार  आदि में 30 जून 2019 तक खाली पड़े पदों पर आवेदन निकल सकते हैं.

इस दिन से शुरू हो सकती है भर्ती प्रक्रिया

देश के युवाओं को साथ जोड़ने के मकसद से 30 जून के आस-पास भर्ति आवेदन शुरू हो जाएंगें. माना जा रहा है कि खाली पड़े पदों पर स्टॉफ सिलेक्शन कमीशन (SSC) सरकार से आदेश मिलते ही भर्ती प्रक्रिया शुरू कर देगी. वहीं यह भी अंदाजा लगाया जा रहा है कि असंगठित क्षेत्रों में रोजगार बढ़ाने के लिए बड़े योजनाओं का भी ऐलान हो सकता है.

मेक इन इंडिया पर भी होगी खास नज़र

माना जा रहा है कि मोदी की नई कैबिनेट सरकार मेक इन इंडिया योजना को बढ़ावा देगी, जिसकी वजह से ऑटोमोबाइल, आईटी/टेक्नोलॉजी और इंफ्रास्ट्रक्चर, डिफेंस, सेक्टर्स में अच्छी ग्रोथ हो सकती है. साथ ही स्किल इंडिया पर जोर देने की वजह से नई नौकरियों के द्वार खुलेंगें.

वहीं मेक इन इंडिया को बढ़ावा मिलने की वजह से कारोबार करने की सुविधा पहले से अधिक हो सकती है और सरकारी आधुनिक हाई-स्पीड कम्युनिकेशन और इंटग्रेटेड लॉजिस्टिक अरेंजमेंट्स में भी भर्तियां निकल सकती है. कुल मिलाकर कहें तो मोदी की नई कैबिनेट से युवाओं को रोज़गार के सुनहरें अवसर मिलने की उम्मीद है. गौरतलब है कि इस लोकसभा चुनाव में पीएम मोदी को विपक्ष ने बेरोजगारी के मुद्दे पर जमकर घेरा था, शायद इसी का परिणाम है कि सिक्किम, ओडिशा, आंध्र प्रदेश और अरुणाचल प्रदेश विधानसभा से पहले केंद्र की बीजेपी सरकार युवाओं पर खास फोकस कर रही है.

English Summary: government may announce 75 new vacancies
Published on: 28 May 2019, 03:52 PM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now