Success Story: 1250 एकड़ में जैविक खेती, देसी गायों की डेयरी और 40 करोड़ का टर्नओवर - लेखराम यादव की सफलता की कहानी Success Story: 72 एकड़ में गन्ने की खेती, इंटरक्रॉपिंग मॉडल और 2 करोड़ का कारोबार - सरताज खान की सफलता की कहानी खेती से 100 करोड़ का टर्नओवर: हेलीकॉप्टर के बाद अब हवाई जहाज से कृषि क्रांति लाएंगे डॉ. राजाराम त्रिपाठी Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार! Watermelon: तरबूज खरीदते समय अपनाएं ये देसी ट्रिक, तुरंत जान जाएंगे फल अंदर से मीठा और लाल है या नहीं
Updated on: 8 April, 2020 12:48 PM IST

देश में कोरोना वायरस की समस्या से निपटने के लिए 21 दिन का लॉकडाउन जारी है. इस बीच किसान कई समस्याओं का सामना कर रहा है. हालांकि, केंद्र और राज्य सरकार का पूरा प्रयास है कि इस मुश्किल घड़ी में किसानों को किसी भी प्रकार की समस्या न हो. इसके लिए सरकार द्वारा लगातार अहम कदम उठाए जा रहे हैं. इस कड़ी में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग द्वारा एक अहम बैठक की गई. इस बैठक में केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर समेत मंत्रालय के तमाम अधिकारियों ने हिस्सा लिया. बता दें कि यह बैठक किसानों की समस्याओं और उनके समाधान के लिए की गई है.

किसानों के लिए सक्रिय हुई सरकार

किसानों के लिए यह बैठक बहुत मायने रखती है, क्योंकि सरकार की इस बैठक में किसानों को राहत पहुंचाने के उपायों पर चर्चा की गई. बता दें कि किसानों की हर समस्या का सख्ती के साथ समाधान निकालने का आदेश जारी हुआ है. इसके साथ ही कंट्रोल रूम से नियमित निगरानी बनाए रखने का निर्देश जारी हुआ है.

बैठक में अहम विषयों पर चर्चा

  • किसानों के हित में जो फैसले किए गए हैं, उन पर अमल करने के साथ-साथ सामाजिक दूरी भी बनाए रखना जरूरी है.

  • किसानों को रबी फसलों की कटाई में किसी प्रकार की समस्या नहीं होनी चाहिए.

  • किसानों की उपज की ब्रिकी खेत के पास ही होनी चाहिए.

  • लॉकडाउन के दौरान कृषि उपज को ले जाने वाले वाहनों को छूट दी जाएगी.

  • किसानों की उपज को ले जाने के लिए राज्य और अंतरराज्यीय वाहन की सुविधा होनी चाहिए.

  • कृषि वस्तुओं का निर्यात प्रभावित नहीं होना चाहिए.

  • किसानों के लिए फसल कटाई और बुवाई संबंधी यंत्रों की आवाजाही को छूट मिले.

  • इस वक्त कृषि मशीनरी और उनके कलपुर्जों की दुकानों को खोलने की छूट दी गई.

  • इसके साथ ही हाईवे पर कृषि उपज वाहनों की मरम्मत करने के लिए गैरेज और पेट्रोल पंप भी खुले रहेंगे.

  • चाय बागानों पर लगभग 50 प्रतिशत कर्मचारी रखकर काम किया जाएगा.

  • आने वाले सीजन में फसलों की बुवाई में खाद और बीज की कमी नहीं होनी चाहिए.

किसानों को किसी समस्या का सामना न करना पड़े. इसके लिए सरकार लगातार संभव प्रयास कर रही है.  

ये खबर भी पढ़ें: Government Scheme: किसानों को खेतीबाड़ी के लिए मिली 62 हजार करोड़ रुपए की मदद, जानिए क्या है योजना

English Summary: government has made many big decisions for farmers
Published on: 08 April 2020, 12:55 PM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now