Success Story: 1250 एकड़ में जैविक खेती, देसी गायों की डेयरी और 40 करोड़ का टर्नओवर - लेखराम यादव की सफलता की कहानी Success Story: 72 एकड़ में गन्ने की खेती, इंटरक्रॉपिंग मॉडल और 2 करोड़ का कारोबार - सरताज खान की सफलता की कहानी खेती से 100 करोड़ का टर्नओवर: हेलीकॉप्टर के बाद अब हवाई जहाज से कृषि क्रांति लाएंगे डॉ. राजाराम त्रिपाठी Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार! Watermelon: तरबूज खरीदते समय अपनाएं ये देसी ट्रिक, तुरंत जान जाएंगे फल अंदर से मीठा और लाल है या नहीं
Updated on: 3 November, 2020 12:25 PM IST

सरकार का लक्ष्य है कि साल 2022 तक किसानों की आमदनी को दोगुना करना है, लेकिन मौजूदा हालात इस सपने पर पानी फेरत नजर आ रहे हैं, क्योंकि सरकार ने आलू के बीज (Potato seed rate) का सरकारी रेट ही दोगुना कर दिया है. एक तरफ किसान डीजल (Diesel) और खाद की महंगाई झेल रहा है, तो वहीं दूसरी तरफ अब किसानों पर आलू के महंगे बीज की मार पड़ गई है. इस साल 35 रुपए किलो के रेट पर बीज बेचा जा रहा है, जबकि पिछले साल इसका दाम 12 से 18 रुपए किलो तक ही था. ऐसे में किसानों का कहना है कि जब किसानों को सरकार ही दोगुना रेट पर बीज बेच रही है, तो फिर निजी कंपनियां एक कदम और आगे बढ़ जाएंगी औऱ मुनाफ़ा कमाएंगी.

आपको बता दें कि कई किसान निजी क्षेत्र से 60 रुपए किलो तक बीज खरीदकर फसल की बुवाई कर रहे हैं. आलू उत्पादक एक किसान का कहना है कि इसके बीज का रेट क्वालिटी पर तय किया जाता है. सरकार 18 रुपये वाला बीज 35 रुपए के रेट पर बेच रही है. इसके अलावा चंबल फर्टिलाइजर के आलू का बीज पिछले साल 30 रुपए किलो की दर पर खरीदा था, लेकिन इस साल उसने 56 रुपए का रेट कर दिया है. वैसे एक एकड़ में 22 से 25 क्विंटल बीज लगता है. पिछले साल प्रति एकड़ 75 हजार रुपए का बीज लगा था, जो कि इस साल बढ़कर 1 लाख 40 हजार रुपए हो गया है. इसका मतलब है कि प्रति एकड़ 65 हजार रुपए की लागत बढ़ गई है. ऐसे में अनुमान लगाया जा रहा है कि अगले साल भी आलू का रेट कम नहीं होगा, क्योंकि इस साल महंगाई की वजह से बुवाई कम होने का अनुमान लगाया जा रहा है.

इसके अलावा डीजल और खाद (Fertilizer Prices) का रेट भी काफी बढ़ गया है. पिछले साल की बात करें, तो 18 से 20 रुपए प्रति लीटर डीजल का रेट बढ़ा है. इतना हीं नहीं, खाद और कीटनाशकों के दाम भी काफी बढ़ गए हैं. इस तरह आलू पैदा करने की लागत प्रति किलो 12 रुपए से बढ़कर 16 रुपए किलो तक पहुंच जाएगी. ऐसे में किसान शक्ति संघ का कहना है कि सरकार को आलू का बीज 50 प्रतिसत सब्सिडी पर उपलब्ध कराना चाहिए.

English Summary: Government doubles the price of potato seed
Published on: 03 November 2020, 12:29 PM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now