Success Story: जैविक उत्पादों के सहारे 20 एकड़ में अनार की सफल खेती, आधी हुई लागत, सालाना टर्नओवर 70 लाख रुपये तक! Rabi Crop Farming: रबी मौसम की फसलों की बुआई हेतु खेत की अग्रिम तैयारी फल और फूलों की खेती में प्रूनिंग के लिए उपयोगी हैं ये STIHL के टूल्स, जानें पूरा विवरण Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार!
Updated on: 20 April, 2021 3:22 PM IST
CM Kejriwal

दिल्ली में लगातार कोरोना वायरस के कहर से हालात गंभीर होते जा रहे हैं. संक्रमितों की संख्या बढ़ती जा रही है. वहीं, अब खबर है कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनिता केजरीवाल को कोरोना हो गया है. उनकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. उधर, पत्नी सुनिता के संक्रमित निकलने के बाद सीएम ने एहतियात बरतते हुए खुद को आइसोलेट कर लिया है.

बैठकों में तो थे मशगूल

आपको बता दें कि दिल्ली के मुख्यमंत्री पिछले कुछ दिनों से बैठकों में मशगूल थे. कभी दिल्ली के आलाधिकारियों संग बैठक कर रहे थे, तो कभी उपराज्यपाल संग बैठक कर रहे थे. हालांकि, इस दौरान उन्होंने सभी स्वास्थ्य निर्देशों का अनुपालन किया, मगर लगता है कि कोरोना की दूसरी लहर यकीनन घातक है, जिसके चलते अब उनकी पत्नी सुनिता केजरीवाल भी कोरोना संक्रमित हो गईं हैं. फिलहाल तो अरविंद केजरीवाल ने खुद को एहतियात बरतते आइसोलेट कर लिया है.

दिल्ली में बिगड़ रहे हैं हालात

गौरतलब है कि राजधानी दिल्ली में पिछले कुछ दिनों से कोरोना से हालात बिगड़ते जा रहे हैं. स्थिति इस कदर गंभीर हो चुकी है कि अब हर रोज 25-25 हजार के करीब मामले सामने आ रहे हैं, जिसको मद्देनजर रखते हुए अब केजरीवाल सरकार पूरे 6 दिनों का लॉकडाउन लगा दिया है. बता दें कि दिल्ली में संपूर्ण लॉकडाउन से पहले शनिवार और रविवार को कुछ नरमी भरे नियमों के साथ नाइट कर्फ्यू का  ऐलान किया था, जिसके बाद 6 दिनों का लॉकडाउन लगा दिया गया है.

शुरू हुआ मजदूरों का पलायन

वहीं दिल्ली में संपूर्ण लॉकडाउन के बाद अब मजदूरों का पलायन शुरू हो चुका है. दरअसल, उन्हें इस बात का खौफ सता रहा है कि कहीं यह लॉकडाउन आगे न बढ़ा दिया जाए. अगर ऐसा हुआ तो फिर स्थिति यकीनन बिगड़ सकती है. खासकर, सबसे ज्यादा परेशानी उन लोगों को हो सकती है, जो आर्थिक तोर पर कमोजर हैं.

हालांकि, सीएम केजरीवाल ने अपने बयान में साफ कह दिया था कि यह लॉकडाउन छोटा होगा. इस दौरान हम अपनी लचर हो चुकी स्वास्थ्य व्यवस्था को दुरूस्त करने का काम करेंगे. इतना ही नहीं, इसके आगे उन्होंने यह भी कहा था कि हम उम्मीद करते हैं कि यह लॉकडाउन आगे न बढ़े.

English Summary: CM Arivind kejriwal wife infected by corona virus
Published on: 20 April 2021, 03:30 PM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now