Success Story: जैविक उत्पादों के सहारे 20 एकड़ में अनार की सफल खेती, आधी हुई लागत, सालाना टर्नओवर 70 लाख रुपये तक! Rabi Crop Farming: रबी मौसम की फसलों की बुआई हेतु खेत की अग्रिम तैयारी फल और फूलों की खेती में प्रूनिंग के लिए उपयोगी हैं ये STIHL के टूल्स, जानें पूरा विवरण Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार!
Updated on: 25 May, 2022 8:15 PM IST
महिंद्रा स्कॉर्पियो एन (Mahindra Scorpio N)

कार खरीदते वक़्त अक्सर लोग ऐसी कारों का चयन करना पसंद करते हैं जिसमें उन्हें अच्छी माइलेज मिल सके. इसी संदर्भ में महिंद्रा स्कॉर्पियो एन (Mahindra Scorpio N) 27 जून, 2022 को डेब्यू करने जा रही है. कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी लॉन्च के दिन ही डिवाइस की कीमत का खुलासा कर सकती है. हालांकि, महिंद्रा ने आधिकारिक तौर पर स्कॉर्पियो एन को  डिजिटल रूप से लोगों के बीच उतार दिया है.

वहीं आनंद महिंद्रा (Anand Mahindra) ने हाल ही में इसके लॉन्च से पहले मजाक कर ट्वीट किया है कि "रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) को महिंद्रा स्कॉर्पियो एन को उड़ाने के लिए परमाणु बम (Nuclear Bomb) की आवश्यकता होगी".  

जैसा हम सभी जानते हैं कि रोहित शेट्टी की फिल्म लोग देखते ही पहचान जाते हैं क्योंकि उनकी फिल्मों में एक्शन सीन (Action Films) होते हैं और साथ ही कारों को भी उड़ा दिया जाता है जिसमें आमतौर पर Scorpio गाड़ी का इस्तेमाल किया जाता है. चलिए इसी बात पर जानते हैं नई महिंद्रा स्कार्पियो एन के बारे में सब कुछ.

नई महिंद्रा स्कॉर्पियो एन की विशेषताएं (Mahindra Scorpio N Latest Update)

महिंद्रा स्कॉर्पियो-एन इलेक्ट्रिक सनरूफ, स्टीयरिंग माउंटेड कंट्रोल, सेमी डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और वर्टिकल माउंटेड टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट यूनिट सहित कई फीचर्स के साथ लॉन्च होने वाली है. साथ ही, स्कॉर्पियो-एन में वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो, ऐप्पल कारप्ले, एलेक्सा कनेक्टिविटी होने की भी उम्मीद है. 

इसके अतिरिक्त, स्कॉर्पियो-एन मानक फ्रंट-फेसिंग सीटों के साथ मार्किट में आएगी जो यात्रियों के बैठने के अनुभव को बेहतर बनाने में मदद करेगी. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस व्यवस्था से सुरक्षा भी बढ़ेगी. स्कॉर्पियो एन को 6 और 7 सीटर में भी उपलब्ध कराए जाने की उम्मीद है.

जैसा कि हमने पहले कहा, Mahindra Scorpio-N कई सेफ्टी फीचर्स के साथ आएगी. वहीं कुछ मीडिया रिपोर्टों की माने तो यह G-NCAP परीक्षणों में 5-स्टार रेटिंग प्राप्त करने में सक्षम हो सकता है.

पावरट्रेन से भी है लेस (Main Features of Mahindra Scorpio N) 

Mahindra Scorpio-N के कंपनी के नए 2 लीटर mStallion टर्बो पेट्रोल इंजन और 2.2 लीटर mHawk डीजल मोटर के साथ आने की उम्मीद है. ट्रांसमिशन विकल्पों में एक 6-स्पीड एमटी और एक एटी सेट-अप शामिल होगा. इसमें 4×4 क्षमताएं भी होंगी और पावर-आउटपुट के आंकड़े XUV700 के करीब होंगे.

इसे वर्तमान स्कॉर्पियो के साथ बेचा जाएगा जिसे हाल ही में भारत में अपडेट किया गया था. मौजूदा स्कॉर्पियो क्लासिक के रूप में जारी रहेगी. मौजूदा स्कॉर्पियो को छोटे फेसलिफ्ट और पुराने इंजन विकल्प के साथ स्कॉर्पियो क्लासिक को फिर से लॉन्च किया जाएगा. 

कौन है महिंद्रा स्कार्पियो एन के प्रतिद्वंद्वि (Competitors of Mahindra)

इसका मुकाबला टाटा हैरियर, टाटा सफारी, एमजी हेक्टर ट्विन्स, जीप कंपास और हुंडई अलकाजर से हो सकता है. 

महिंद्रा स्कार्पियो एन की कीमत (Mahindra Price Details)

नई महिंद्रा स्कार्पियो एन कीमत लगभग 10-20 लाख रुपये के लमसम रखी जाएगी.

English Summary: Anand Mahindra Twitter, Mahindra Scorpio 2022
Published on: 25 May 2022, 05:42 PM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now