Success Story: 1250 एकड़ में जैविक खेती, देसी गायों की डेयरी और 40 करोड़ का टर्नओवर - लेखराम यादव की सफलता की कहानी Success Story: 72 एकड़ में गन्ने की खेती, इंटरक्रॉपिंग मॉडल और 2 करोड़ का कारोबार - सरताज खान की सफलता की कहानी खेती से 100 करोड़ का टर्नओवर: हेलीकॉप्टर के बाद अब हवाई जहाज से कृषि क्रांति लाएंगे डॉ. राजाराम त्रिपाठी Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार! Watermelon: तरबूज खरीदते समय अपनाएं ये देसी ट्रिक, तुरंत जान जाएंगे फल अंदर से मीठा और लाल है या नहीं
Updated on: 27 June, 2019 5:24 PM IST
Food

मधुमेह या फिर डायबिटीज को नियंत्रित करने के लिए दिन प्रतिदिन हेल्दी और सही खानपान बेहद ही जरूरी है. डायबिटीज के मरीजों में ब्लड शुगर काफी ज्यादा बढ़ जाता है, इसीलिए डायबिटीज के मरीजों को अपना खानपान काफी बेहतर और सही रखना चाहिए. डायबिटीज के दौरान ऐसी सब्जियां खाना खतरनाक हो सकता है 

जिनमें स्टार्च की मात्रा ज्यादा होती है. शुगर के मरीजों के लिए मीठा खाना जितना नुकसानदायक होता है उसी तरह से स्टार्च की मात्रा भी आपके शरीर में डायबिटीज को बढ़ा देती है. दरअसल स्टार्च वाली सब्जियों में कार्बोहाइट्रेड बहुत ही ज्यादा मात्रा में होता है जो शरीर में एनर्जी लेवल को बढ़ाने का काम तो करते है लेकिन यह डायबिटीज मरीज के खून में शुगर के लेवल को भी बढ़ा देते है. इसीलिए मधुमेह से पीड़ित लोगों को बिना स्टार्च वाली सब्जियों को खाने की सलाह दी जाती है तो आइए जानते है कि वह कौन सी सब्जियां है जिनमें स्टार्च बिल्कुल नहीं होता है और मधुमेह से पीड़ित रोगी उनका आसानी से सेवन कर सकता है.

गाजर

गाजर का सेवन डायबिटीज के मरीजों के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद होता है. दरअसल गाजर फाइबर का एक बेहद ही अच्छा स्त्रोत होता है इसीलिए यह आपके खून में धीरे-धीरे ही शुगर को रिलीज करता है. बता दें कि गाजर में विटमिन ए की मात्रा होती है और साथ ही इसमें ढेर सारे मिनरल्स भी मौजूद होते है. बता दें कि डायबिटीज के मरीजों के लिए पकाकर गाजर को खाने की बजाय कच्ची गाजर का सेवन काफी फायदेमंद रहता है.

भिंडी

भिंडी में भी स्टार्च बिल्कुल नहीं होता है. यह डायबिटीज के मरीजों के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद होती है. भिंडी के अंदर घुलनशील फाइबर मौजूद होता है. इसीलिए यह आसानी से पच जाती ह जो कि आपके शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद करती है. भिंडी के अंदर मौजूद तत्व इंसुलिन के उत्पाद को बढ़ावा देते है. भिंडी में मौजूद एंटीऑक्साइड शरीर को फ्री रेडिक्लस से होने वाले नुकसान से बचाते है.

पत्ता गोभी

इसके अंदर भी एंटीऑक्साइड और विटामिन से भरे हुए कई तत्व पाए जाते है. पत्तागोभी में भरपूर मात्रा में फाइबर पाया जाता है. इसीलिए डायबिटीज के मरीजों को इसका सेवन करना चाहिए. डायबिटीज के मरीज पत्ता गोभी को काटकर सलाद के रूप में ही खाए या सब्जी को बनाकर खाएं.

खीरा

खीरे का सेवन सेहत के लिए काफी अच्छा होता है. गर्मियों में अगर आप इसका सेवन करते है तो यह और भी ज्यादा फायदेमंद है. खीरे में पानी की बहुत ही ज्यादा मात्रा होती है. खीरा खाने से शुगर कंट्रोल में रहता है क्योंकि यह फाइबर से भरपूर होता है. इसे खाने से पेट भी जल्दी भर जाता है.

English Summary: These vegetables are beneficial for diabetics
Published on: 27 June 2019, 05:58 PM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now