Success Story: 1250 एकड़ में जैविक खेती, देसी गायों की डेयरी और 40 करोड़ का टर्नओवर - लेखराम यादव की सफलता की कहानी Success Story: 72 एकड़ में गन्ने की खेती, इंटरक्रॉपिंग मॉडल और 2 करोड़ का कारोबार - सरताज खान की सफलता की कहानी खेती से 100 करोड़ का टर्नओवर: हेलीकॉप्टर के बाद अब हवाई जहाज से कृषि क्रांति लाएंगे डॉ. राजाराम त्रिपाठी Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार! Watermelon: तरबूज खरीदते समय अपनाएं ये देसी ट्रिक, तुरंत जान जाएंगे फल अंदर से मीठा और लाल है या नहीं
Updated on: 13 June, 2024 5:30 PM IST
संतरे का छिलका, चेहरा चमकाने और घर को महकाने का करता है काम (Picture Credit - FreePik)

Orange Peel Benefits: संतरा खाना लगभग सभी को पंसद होता है, इसका खट्टा मीठा स्वाद सभी को अपना दीवाना बना देता है. स्वाद के साथ-साथ संतरा सेहत के लिए भी काफी लाभदायक माना जाता है. लेकिन क्या आपको पता है, संतरा का छिलका जिसे हम कुड़ा समझकर फेंकते है उसके अनेकों फायदे भी है. कृषि जागरण के इस आर्टिकल में आज हम आपको संतरे के छिलके का कुछ आसान और जबरदस्त इस्तेमाल बताने जा रहे हैं. जिससे आप अपने चेहरे को चमकाने के अलावा घर को महकाने तक का काम संतरे के छिलके से कर सकते हैं.

चेहरे पर आएगी चमक

संतरा का छिलका चेहरे पर निखार लाने के लिए सबसे उपयोगी माना जाता है, क्योंकि इसमें संतरे से अधिक विटामिन C पाया जाता है. यह चेहरे की रंगत को निखारने के साथ-साथ खोई चमक को भी वापस लाने का काम करता है. अधिकतकर महंगे– महंगे स्किनकेयर प्रोडक्ट्स में संतरे के छिलका का उपयोग किया जाता है. आपको इसके छिलकों लेकर उन्हें को धूप में सुखाना है और सुख जाने के बाद उनका चूरा बना लेना है. अब इस चूरे को दही, दूध या किसी भी फेसपैक में मिलाकर अपने चहरे पर लगा लेना है और थोड़ी देर में साफ पानी से धो लेना है.

ये भी पढ़ें: पालक-बथुआ से अधिक लाभदायक है ये साग, मिलेंगे गजब के फायदे

ऐसे बनाए रूम फ्रेशनर

मार्केट में मिलने वाले रूम फ्रेशनर काफी महंगे होते है और उनमें कई तरह के भी कैमिकल्स मिले होते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं, संतरे के छिलके से आप घर में ही रूम फ्रेशनर बना सकते हैं. इसके लिए आपको 2 संतरे लेकर उनके छिलकों को ले लेना है और गैस पर पानी को उबलने के लिए रख देना है. अब आपको इस पानी में संतरे के छिलके, लौंग और दालचीनी को लगभग 15 मिनट तक रखकर पकाना है. गैस पर पकते हुए ही पूरा घर महकने लग जाता है, अब आपको इस लिक्विड को छान लेना है और घर में स्प्रे कर देना है.

वजन को रखता है कंट्रोल

संतरे का छिलका बढ़ते वजन को भी नियंत्रित रखने में मदद करता है. इसके लिए आपको संतरे के छिलके को एक गिलास पानी में डालकर उबालना है. अब इसमें थोड़ी सी काली मिर्च और काला नमक मिलाकर चाय बना लेनी है, और इसे रोजाना शाम को पीना है. इसे आपको रोजाना पीना है, जिससे वजन धीरे-धीरे कम होने लगेगा.

English Summary: orange peel benefits uses for skin home and health tips santre ka chilka
Published on: 13 June 2024, 05:34 PM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now