Success Story: 1250 एकड़ में जैविक खेती, देसी गायों की डेयरी और 40 करोड़ का टर्नओवर - लेखराम यादव की सफलता की कहानी Success Story: 72 एकड़ में गन्ने की खेती, इंटरक्रॉपिंग मॉडल और 2 करोड़ का कारोबार - सरताज खान की सफलता की कहानी खेती से 100 करोड़ का टर्नओवर: हेलीकॉप्टर के बाद अब हवाई जहाज से कृषि क्रांति लाएंगे डॉ. राजाराम त्रिपाठी Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार! Watermelon: तरबूज खरीदते समय अपनाएं ये देसी ट्रिक, तुरंत जान जाएंगे फल अंदर से मीठा और लाल है या नहीं
Updated on: 2 October, 2020 9:24 AM IST
Face

भिंडी की सब्जी खाना तो हर किसी को पसंद होता है, लेकिन क्या आपको पता है कि भिंडी का यहीं चिपचिपा पदार्थ त्वचा के लिए किसी वरदान से कम नही है. जी हां, अगर आप भिंडी से बने फेस मास्क को चेहरे पर लगाते हैं, तो इससे त्वचा में कसावट आती है और आपकी त्वचा सालों तक जवां रहती है. आइए आज आपको बताते हैं कि आप भिंडी से किस तरह फेस पैक बना सकते हैं.

सबसे पहले बता दें कि भिंडी में कई सारे मिनरल्स होते हैं, जो कि काफी फायदेमंद होते है. यह सेहत के लिहाज से लाभकारी है, साथ ही डायबिटीज के मरीजों के लिए भी भिंडी काफी फायदेमंद है. इसके अलावा त्वचा के लिए भी वरदान साबित है. भिंडी की मदद से आप चेहरे की टैनिंग, कालेपन और साथ दाग-धब्बे को मिटा सकते हैं. 

भिंडी के फैस पैक से मुंहासे, ड्राई स्किन, त्वचा संबंधी कई संक्रमण को खत्म किया जा सकता है. बहुत कम लोग ही जानते हैं कि भिंडी बहुत अच्छा स्किन मॉइस्चराइजर है. इसकी मदद से आप अपने चेहरे पर दिखाई देने वाली झुर्रियों को अलविदा कह सकते हैं.

भिंडी का फेस पैक बनाने की विधि

  • सबसे पहले भिंडी को ब्लेंडर में पीसकर पेस्ट तैयार कर लें.

  • इस पेस्ट को मास्क की तरह 15 मिनट के लिए चेहरे पर लगाएं.

  • इसके बाद चेहरे को साफ पानी से धो लें.

  • इस मास्क को चेहरे पर लगाने से थोड़े ही दिनों में अच्छा असर दिखाई देने लगेगा.

पिगमेंटेशन को दूर करने के लिए भिंडी का इस्तेमाल

  • सबसे पहले एक बाउल में पानी को उबाल लें.

  • इस उबलते पानी में 2 भिंडी के साथ आधा चम्मच जीरा भी डालें.

  • कुछ देर उबालने के बाद पानी को छान लें.

  • इस पानी को अपने चेहरे, हाथों-पैरों और पूरी बॉडी पर क्रीम की तरह लगाएं और 1 घंटे तक लगा रहने दें.

  • इसके बाद खीरे के रस को अपने पूरे चेहरे पर 5 मिनट तक लगाकर रखें.

  • अब इसके 5 मिनट बाद चेहरे को ठंडे पानी से धो लें.

English Summary: How to make ladyfinger face pack
Published on: 02 October 2020, 09:27 AM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now