Success Story: 1250 एकड़ में जैविक खेती, देसी गायों की डेयरी और 40 करोड़ का टर्नओवर - लेखराम यादव की सफलता की कहानी Success Story: 72 एकड़ में गन्ने की खेती, इंटरक्रॉपिंग मॉडल और 2 करोड़ का कारोबार - सरताज खान की सफलता की कहानी खेती से 100 करोड़ का टर्नओवर: हेलीकॉप्टर के बाद अब हवाई जहाज से कृषि क्रांति लाएंगे डॉ. राजाराम त्रिपाठी Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार! Watermelon: तरबूज खरीदते समय अपनाएं ये देसी ट्रिक, तुरंत जान जाएंगे फल अंदर से मीठा और लाल है या नहीं
Updated on: 13 July, 2020 4:23 PM IST

कान में दर्द (Ear Pain) होने पर तेल डालना या फिर माचिस की तीली डालकर साफ करने की कोशिश करना बहुत आम बात है, लेकिन यह कई बार घातक साबित हो सकता है. अगर कान में लंबे समय से दर्द, सूजन, खुजली समेत किसी अन्य तरह की शिकायत है, तो एक बार इन घरेलू उपचार को ज़रूर अपनाकर देखें.

कान दर्द के घरेलू उपचार (Home remedies for ear pain)

अदरक- इसमें सूजन को कम करने वाले गुण होते हैं. इसके द्वारा कान के हर संक्रमण का इलाज किया जा सकता है. इसका इस्तेमाल भी बहुत आसान है. सबसे पहले ताजे अदरक का रस निकाल लें और इसकी बूंद को कान में डालें. इस तरह कान की सूजन और संक्रमण, दोनों से राहत मिल पाएगी.

जैतून का तेल- अगर इस तेल को अदरक के साथ मिलाकर इस्तेमाल किया जाए, तो इससे कान दर्द में जल्द ही राहत मिलती है. इसके लिए जैतून के तेल में अदरक का रस डालें, इसके बाद   गर्म कर लें. इसकी 1-2 बूंदों को कान में डालें.  

सरसों का तेल- यह बहुत कारगर साबित होता है. आयुर्वेद के अनुसार, सरसों का तेल गर्म करके कान में डालने से तुरंतच राहत मिलती है. इससे कान का मैल साफ हो जाता है.  

लहसुन- यह प्राकृतिक दर्द निवारक है. इसको तिल के तेल में डालकर गर्म कर लें. ठंडा होने पर छान लें और 2-3 बूंद कान में डाल लें. इसके अलावा लहसुन की कलियों का रस निकालकर भी कान में डाल सकते हैं.

नमक- एक कढ़ाई में नमक डालकर गर्म कर लें. इसके बाद कपड़े में डालकर पोटली बना लें. अब इससे कान की सिकाई करें. इससे निकलने वाली गर्मी कान दर्द से राहत दिलाती है.

पुदीना- इसकी पत्तियों को पीस लें और इनसे निकले रस को ड्रॉप वाली शीशी में भरकर रख लें. अब इसकी 2-2 बूंद रोजाना कान में डाले. इससे कान दर्द में राहत मिलती है.

ये खबर भी पढ़े: इम्यूनिटी बूस्टर काढ़ा करेगा कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव, जानिए इसको बनाने की विधि

English Summary: Home remedies for ear pain
Published on: 13 July 2020, 04:32 PM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now