Success Story: जैविक उत्पादों के सहारे 20 एकड़ में अनार की सफल खेती, आधी हुई लागत, सालाना टर्नओवर 70 लाख रुपये तक! Rabi Crop Farming: रबी मौसम की फसलों की बुआई हेतु खेत की अग्रिम तैयारी फल और फूलों की खेती में प्रूनिंग के लिए उपयोगी हैं ये STIHL के टूल्स, जानें पूरा विवरण Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार!
Updated on: 13 May, 2023 4:30 PM IST
मानसिक स्वास्थ्य को ठीक रखने के लिए इन चीजों का करें सेवन

पिछले कुछ वर्षों में ज्यादा काम को लेकर लोगों के बीच मानसिक स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं तेजी से बढ़ी हैं. डिप्रेशन व एंग्जाइटी जैसी परेशानियां शरीर को काफी नुकसान पहुंचाती हैं. डॉक्टर्स भी मानसिक स्वास्थ्य की समस्याओं को नजर अंदाज नहीं करने की सलाह देते हैं. अच्छे खान पान से मानसिक समस्याओं के खतरे को दूर रखा जा सकता है. खान पान शरीर को मानसिक व शारीरिक दोनों तरीकों से स्वस्थ रखने का काम करते हैं. तो आइये जानें मानसिक स्वास्थ्य को ठीक रखने के लिए किन किन चीजों का सेवन कर सकते हैं.

पालक का करें सेवन

पालक या हरा पत्तेदार साग शरीर के लिए बहुत लाभदायक होता है. यह पेट को सही रखने के साथ डिप्रेशन के खतरे को भी कम करता है. मानसिक स्वास्थ्य की वजह से जिन लोगों को नींद नहीं आती है, उन्हें पालक का सेवन जरुर करना चाहिए. इसके अलावा, पालक में मौजूद पोषक तत्व डिमेंशिया को भी दूर रखने में मदद करते हैं.

साबुत अनाज का करें सेवन

साबुत अनाज भी मेंटल हेल्थ को ठीक रखने में बड़ी भूमिका निभाता है. नियमित रूप से इसका सेवन करने से शरीर में कई तरह के फायदे होते हैं. यह खास कर डिप्रेशन व चिंता जैसी स्वास्थ्य समस्याओं के लिए लाभकारी माना जाता है. इसमें कार्बोहाइड्रेट और अन्य पोषक तत्व मौजूद होते हैं. जो शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं.

यह भी पढ़ें- इन पांच डाइट से अपने शरीर को हमेशा रख सकते हैं स्वस्थ

सूखा मेवा भी लाभदायक

नियमित रूप से सूखे मेवों का सेवन करना बेहद जरुरी है. यह भी मानसिक सेहत को स्वस्थ रखने में काफी मदद करता है. इसे खाने से डिप्रेशन का खतरा कम रहता है. सर्दियों के दिन में इसका सेवन ज्यादा किया जाता है. सूखा मेवा खाने से शरीर में कैल्शियम, मैग्नेशियम, जिंक, कापर, सिलेनियम, पोटेशियम जैसे पोषक तत्व प्रचंड मात्रा में बढ़ते हैं. डॉक्टर्स मानते हैं कि चाहे महिला हो या पुरुष एक दिन में ज्यादा से ज्यादा 30 ग्राम ही सूखा मेवा खा सकते हैं. इससे अधिक खाने से हेल्थ खराब होने का खतरा बन जाता है.

English Summary: Consuming these things beneficial for mental health
Published on: 13 May 2023, 04:41 PM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now