Success Story: जैविक उत्पादों के सहारे 20 एकड़ में अनार की सफल खेती, आधी हुई लागत, सालाना टर्नओवर 70 लाख रुपये तक! Rabi Crop Farming: रबी मौसम की फसलों की बुआई हेतु खेत की अग्रिम तैयारी फल और फूलों की खेती में प्रूनिंग के लिए उपयोगी हैं ये STIHL के टूल्स, जानें पूरा विवरण Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार!
Updated on: 26 May, 2022 2:05 AM IST
Jeera Pani

Benefits of Cumin Water: भारत समेत पूरी दुनिया में इन दिनों मोटापा एक बड़ी समस्या बनकर उभर रहा है. इस बात से आप भी जरूर अवगत होंगे. क्योंकि आज के वक्त में आपके संपर्क में भी कोई ना कोई ऐसा जरूर होगा जो अपने वजन को कम करना चाहता होगा. ऐसे में हम आपको इस लेख में एक ऐसे ड्रिंक के बारे में बताने जा रहे हैं, जो तेजी से आपके वजन को कम करने में सहायक होगा.

जीरा पानी के फायदे

हम यहां बात कर रहे हैं जीरा के पानी की, जो जीरा पानी के नाम से बहुत मशहूर है. इसमें कैल्शियम, पोटेशियम, मैंगनीज और सेलेनियम जैसे कई खनिज तत्व पाए जाते हैं. एक्सपर्ट्स के मुताबिक, जीरा पानी के नियमित सेवन से वजन कम करने में आपको मदद मिलेगी. साथ ही ये ड्रिंक आपके पूरे स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद है.

जीरा पानी इम्युनिटी पावर को बढ़ाने में मदद करता है.

त्वचा की सेहत के लिए भी फायदेमंद 

जीरा पानी के सेवन से एसिडिटी, गैस और सूजन से छुटकारा मिलता है.

इसके नियमित सेवन से अच्छी नींद में मदद मिलती है.

ये भी पढ़ें: Jaggery Health Benefits: गुड़ और जीरा का पानी रखेगा फिट, खाली पेट करें सेवन

जीरा पानी ड्रिंक बनाने का सही तरीका

सबसे पहले आप 2 चम्मच जीरा ले और साथ में एक ग्लास पानी

अब दोनों को आपस में मिला दें.

इसके बाद इन दोनों मिश्रण को 10 मिनट तक उबालें

अब इसे नोर्मल तापमान में ठंडा करने के लिए छोड़ दें

अब आप ठंडे-ठंडे जीरा पानी का स्वाद आसानी से ले सकते हैं आप चाहे तो इसे हल्का गर्म भी पी सकते है.

इसमें दी गई जानकारी सामान्य जानकारियों पर आधारित है. इसको उपयोग में लाने से पहले अपने विशेषज्ञों से सलाह जरूर लें.

English Summary: Benefits of Cumin Water
Published on: 25 May 2022, 06:08 PM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now