Success Story: 1250 एकड़ में जैविक खेती, देसी गायों की डेयरी और 40 करोड़ का टर्नओवर - लेखराम यादव की सफलता की कहानी Success Story: 72 एकड़ में गन्ने की खेती, इंटरक्रॉपिंग मॉडल और 2 करोड़ का कारोबार - सरताज खान की सफलता की कहानी खेती से 100 करोड़ का टर्नओवर: हेलीकॉप्टर के बाद अब हवाई जहाज से कृषि क्रांति लाएंगे डॉ. राजाराम त्रिपाठी Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार! Watermelon: तरबूज खरीदते समय अपनाएं ये देसी ट्रिक, तुरंत जान जाएंगे फल अंदर से मीठा और लाल है या नहीं
Updated on: 17 August, 2024 12:00 AM IST
गेंदा फूल की खेती पर मिलेगी 70% सब्सिडी (Image Source: Pinterest)

बिहार सरकार किसानों को बरसात के मौसम में अच्छा लाभ पहुंचाने के लिए और साथ ही किसानों की इनकम में बढ़ोतरी के लिए अनुदान की सुविधा उपलब्ध करवा रही है. बता दें कि राज्य सरकार और केंद्र सरकार के द्वारा यह अनुदान की सुविधा एकीकृत बागवानी विकास मिशन योजना के तहत दी जा रही है. इस स्कीम के तहत किसानों को 70 प्रतिशत तक सब्सिडी दी जा रही है.

ध्यान रहे कि राज्य के किसानों को यह अनुदान सिर्फ गेंदा फूल की खेती/Marigold Flower Cultivation पर ही मिलेगा. ऐसे में आइए राज्य सरकार की इस स्कीम के बारे में यहां विस्तार से जानते हैं...

गेंदा की खेती पर मिलेगी 70% सब्सिडी

अगर आप बिहार राज्य के किसान हैं, जो आप राज्य सरकार की एकीकृत बागवानी विकास मिशन योजना के तहत सरलता से लाभ पा सकते हैं. दरअसल, छोटे व सीमांत किसानों की आर्थिक स्थिति में सुधार करने के लिए सरकार गेंदा की खेती पर 70 प्रतिशत अनुदान दिया जा रहा है. साथ ही सरकार ने यह स्कीम इसलिए भी शुरू की है ताकि राज्य में गेंदा की पैदावार में बढ़ोतरी हो सके और इसे किसानों की आय में भी वृद्धि हो सके. लेकिन ध्यान रहे कि गेंदा फूल की खेती/Genda Phool ki kheti के लिए 70 % का अनुदान इकाई लागत 40,000 रुपये प्रति हेक्टेयर के हिसाब से दिया जाएगा.

गेंदा की खेती पर अनुदान ऐसे मिलेगा?

गेंदा फूल की खेती पर मिलने वाले अनुदान का लाभ उठाने के लिए किसान को उद्यान निदेशालय,कृषि विभाग,बिहार की आधिकारिक वेबसाइट  पर विजिट करना होगा. जहां उन्हें फूल से सम्बंधित योजना (2024-25) विकल्प पर क्लिक करना होगा. ताकि वह सरलता से ऑनलाइन तरीके से आवेदन कर सकें.

नोट:  एकीकृत बागवानी विकास मिशन योजना के तहत गेंदा की खेती पर सब्सिडी पाने के लिए  आवेदक के पास कृषि विभाग से पहले से प्राप्त डीबीटी नंबर होना अनिवार्य है.अन्यथा वह इस सुविधा का लाभ नहीं उठा पाएंगे.

English Summary: Bihar government will give 70 percent grant to these farmers for cultivating marigold flower
Published on: 17 August 2024, 01:50 IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now