Success Story: जैविक उत्पादों के सहारे 20 एकड़ में अनार की सफल खेती, आधी हुई लागत, सालाना टर्नओवर 70 लाख रुपये तक! Rabi Crop Farming: रबी मौसम की फसलों की बुआई हेतु खेत की अग्रिम तैयारी फल और फूलों की खेती में प्रूनिंग के लिए उपयोगी हैं ये STIHL के टूल्स, जानें पूरा विवरण Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार!
Updated on: 20 April, 2023 12:00 AM IST

खुद का व्यापार करने का विचार सबको रहता है. अगर आप भी खेती से जुड़ा कोई व्यापार करना चाहते हैं तो खुद का कोल्ड स्टोरेज खोलने का आईडिया अच्छा रहेगा, क्योंकि सरकार भी इस पर भारी मात्रा में अनुदान दे रही है. अक्सर फसल की कटाई के बाद उसे सुरक्षित रखने की समस्या आती है और फल, सब्जियां पड़े-पड़े खराब होने लगती हैं. ऐसे में अगर किसानों को स्टोरेज की सुविधा मिलती है तो उनके लिए काफी फायदेमंद रहेगा.

बिहार सरकार दे रही अनुदान

किसानों की इस समस्या को देखते हुए बिहार सरकार गांव में कोल्ड स्टोरेज की यूनिट खोलने पर लोगों को बंपर सब्सिडी दे रही है. सरकार एकीकृत बागवानी विकास मिशन योजना के अंतर्गत गांव में कोल्ड स्टोरेज यूनिट के इकाई लगाने पर होने वाले लागत को लेकर 50 से 75 प्रतिशत तक का अनुदान दे रही है.
 
सरकार का कहना है कि राज्य में कोल्ड स्टोरेज की सुविधा बहुत ही कम है और इसकी कमी की वजह से किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है. कोल्ड स्टोरेज की सुविधा बढ़ने से राज्य के किसानों के आर्थिक हालात अच्छे होंगे और राज्य का राज्स्व भी बढ़ेगा. कोल्ड स्टोरेज को बनवाने में प्रति मेट्रिक टन का खर्चा 40 से 50 हजार रुपए तक आता है. सरकार इस लागत का 50 प्रतिशत खर्च अपनी तरफ से दे रही है.

जरुरी दस्तावेज

अगर आप इस योजना का लाभ उठाना चाहते हैं तो इसके लिए आपका आधार कार्ड, पैन कार्ड और जमीन के दस्तावेज की आवश्यकता होगी. आप राज्य के कृषि विभाग के आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं या फिर इसकी अधिक जानकारी के लिए जिले के उद्यान विभाग जाकर संपर्क कर सकते हैं.
ये भी पढ़ें: कोल्ड स्टोरेज में रखे कमल के फूलों से महके दुर्गा पंडाल

कमाई

कोल्ड स्टोरेज एक बहुत ही फायदे वाला व्यापार है. आपकी कमाई कोल्ड स्टोरेज के आकार पर निर्भर करती है. शुरुआत में आपको काफी निवेश करना पड़ सकता है, लेकिन एक बार यह पूर्ण रुप से चालू होने पर साल भर में तीन से चार लाख रुपये तक की कमाई अच्छे से करवा सकता है.
English Summary: Bihar government is providing subsidy for installment of old storage
Published on: 20 April 2023, 12:02 IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now