Success Story: 1250 एकड़ में जैविक खेती, देसी गायों की डेयरी और 40 करोड़ का टर्नओवर - लेखराम यादव की सफलता की कहानी Success Story: 72 एकड़ में गन्ने की खेती, इंटरक्रॉपिंग मॉडल और 2 करोड़ का कारोबार - सरताज खान की सफलता की कहानी खेती से 100 करोड़ का टर्नओवर: हेलीकॉप्टर के बाद अब हवाई जहाज से कृषि क्रांति लाएंगे डॉ. राजाराम त्रिपाठी Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार! Watermelon: तरबूज खरीदते समय अपनाएं ये देसी ट्रिक, तुरंत जान जाएंगे फल अंदर से मीठा और लाल है या नहीं
Updated on: 22 March, 2020 12:00 AM IST

भारत को खेती प्रधान देश कहा जाता है क्योकी यहां की 70 प्रतिशत जनसंख्या किसी न किसी रूप से खेती से जुडी है. 90 के दशक में होने वाली खेती और आधुनिक समय में होने वाली खेती में बहुत अंतर देखने को मिलता है. 90 के दशक में किसान बैलों से खेती करता था और अब यंत्रों के सहारे खेती करता है.

इस समय की खेती के युग को यंत्रीकरण खेती कहे तो कोई अतिशयोक्ति नहीं होगा. इस समय खेती में सहायक यंत्र रीपर कम बाईन्डर, स्वचलित रीपर, राईस ट्रांस प्लान्टर, रोटावेटर , ट्रैक्टर आदि है लेकिन इनमें सबसे ज्यादा प्रचलित यंत्र ट्रैक्टर है.

समय-समय पर खेती को बढ़ावा देने के लिए राज्य और केंद्र सरकार इन यंत्रों के खरीद पर अनुदान (सब्सिडी) देती हैं. बता दें मध्य प्रदेश में किसानों के लिए सरकार द्वारा एक योजना चलाई जा रही है इस योजना का नाम कृषि यांत्रिक योजना है इस योजना के माध्यम से मध्य प्रदेश के किसान को पर कृषि यंत्र पर सब्सिडी दी जाती है. यह योजना पहले आओ पहले पाओ के आधार पर है. यदि आप भी ट्रैक्टर और कृषि से संबंधित कोई यंत्र लेना चाहते है तो आप इस योजना के माध्यम से सब्सिडी का लाभ उठा सकते है.

लाभ लेना चाहते है तो आप https://dbt.mpdage.org/Eng_Index.aspx लिंक पर विजिट कर आवेदन कर सकते है. आवेदन करते समय निम्न दस्तावेज जरूर रखें.

आधार कार्ड की कॉपी
बैंक पासबुक के प्रथम पृष्ठ की कॉपी
सक्षम अधिकारी द्वारा जारी जाति प्रमाण पत्र (केवल अनुसूचित जाति एवं जनजाति के कृषक हेतु)
बी-1 की प्रति
बिजली कनेक्शन का प्रमाण (सिंचाई उपकरणों की स्थिति में)

ट्रैक्टर खरीद के लिए शर्त

किसी भी श्रेणी के कृषक ट्रैक्टर का क्रय कर सकते है.
केवल वे ही कृषक पात्र होगे जिन्होने गत 7 वर्षो में ट्रेक्टर या पावरटिलर क्रय पर विभाग की किसी भी योजना के अंतर्गत अनुदान का लाभ प्राप्त नही किया है.
ट्रेक्टर एवं पावरटिलर में से किसी एक पर ही अनुदान का लाभ प्राप्त किया जा सकेगा.

English Summary: Apply on subsidy if you want tractor and related agricultural machinery
Published on: 22 March 2020, 04:28 IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now