Success Story: जैविक उत्पादों के सहारे 20 एकड़ में अनार की सफल खेती, आधी हुई लागत, सालाना टर्नओवर 70 लाख रुपये तक! Rabi Crop Farming: रबी मौसम की फसलों की बुआई हेतु खेत की अग्रिम तैयारी फल और फूलों की खेती में प्रूनिंग के लिए उपयोगी हैं ये STIHL के टूल्स, जानें पूरा विवरण Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार!
Updated on: 14 February, 2023 8:00 PM IST
टमाटर की उन्नत किस्में

टमाटर  एक ऐसा फल है जो हर घर में सब्जी के साथ उपयोग में लाया जाता है. बिना टमाटर के  सब्जी का स्वाद अधूरा सा लगता है. साथ ही टमाटर से कई प्रकार के उत्पाद भी तैयार किए जाते हैं. अब दुनिया के सबसे अधिक आबादी वाले देश में आप टमाटर की मांग का बखूबी अंदाजा लगा सकते हैं. ऐसे में किसानों को टमाटर की उन किस्मों की बुवाई करनी चाहिए जिसे किसान कम वक्त पर अधिक मुनाफा कमा सके. आज हम इस लेख के माध्यम से किसानों के लिए टमाटर की उन्नत किस्मों की जानकारी देने जा रहे हैं.

अर्का विशेष

अर्का विशेष की उपज क्षमता 750-800 क्विंटल प्रति हेक्टेयर है. इस टमाटर का इस्तेमाल प्यूरी, पेस्ट, केचप, सॉस, टमाटर क्रश के लिए किया जाता है.

अर्का अपेक्षा

अर्का अपेक्षा की उपज क्षमता 800-900 क्विंटल प्रति हेक्टेयर है. इस किस्म का इस्तेमाल भी प्यूरी, पेस्ट, केचप, सॉस, टमाटर क्रश के लिए किया जाता है.

अर्का अभेद

अर्का अभेद गर्मी, खरीफ और रबी की फसल के लिए उपयुक्त मानी जाती है. साथ ही यह रोग प्रतिरोध वाली किस्म भी है. इसके फल चपटे गोल और मध्यम बड़े (90-100 ग्रा.) होते हैं. अर्का अभेद किस्म बुवाई के 140-150 दिनों में 70-75 टन प्रति हेक्टेयर उपज देती है.

अर्का रक्षक

अर्का रक्षक ट्रिपल रोग प्रतिरोध (टीओएलसीवी, बीडब्ल्यू और अर्ली ब्लाइट) के साथ अधिक उपज देने वाला एफ 1 हाइब्रिड किस्म है. इसके फल चौकोर गोल, बड़े (90-100 ग्राम), गहरे लाल रंग के होते हैं. बुवाई के 140 दिनों के बाद इससे 75-80 टन / हेक्टेयर उत्पादन मिलना शुरू हो जाता है.

अर्का सम्राट

अर्का सम्राट आईआईएचआर-2835 X आईआईएचआर-2832 के संकरण द्वारा विकसित उच्च उपज एफ 1 संकर है. बुवाई के 140 दिनों के बाद इससे 80- 85 टन प्रति हेक्टेयर उत्पादन मिलना शुरू हो जाता है.

अर्का अनन्या

अर्का अनन्या टमाटर सख्त और गहरे लाल रंग के होते हैं. इसकी उत्पादन क्षमता 65 से 70 टन प्रति हेक्टेयर है.

अर्का मेघाली

अर्का मेघाली के फल मध्यम आकार (65 ग्राम), पकने पर गहरे लाल रंग के, बारानी खेती के लिए उपयुक्त माने जाते हैं. इसकी  उपज क्षमता 125 दिनों में 18 टन प्रति हेक्टेयर है.

अर्का आलोक

अर्का आलोक फल गोल और बड़े (120 ग्रा.) होते हैं. बुवाई के 130 दिनों में तुड़ाई के लिए तैयार हो जाती है. तो वहीं इस किस्म की उपज क्षमता 46 टन प्रति हेक्टेयर है.

ये भी पढ़ेंः टमाटर की इस नई किस्म से 1 हेक्टेयर में होगी 1400 क्विंटल पैदावार, मालामाल होंगे किसान !

अर्का आभा

अर्का आभा टमाटर फल का औसतन वजन 75 ग्राम होता है. पकने पर गहरा लाल रंग विकसित होता है. यह किस्म जीवाणु म्लानि के प्रति प्रतिरोधी होती है. इस किस्म की  उपज क्षमता 43 टन प्रति हेक्टेयर है और यह बुवाई के 140 दिन में पककर तैयार हो जाती है.

English Summary: Advanced varieties of tomato, maximum production capacity 900 quintals per hectare
Published on: 14 February 2023, 04:38 PM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now