Success Story: 1250 एकड़ में जैविक खेती, देसी गायों की डेयरी और 40 करोड़ का टर्नओवर - लेखराम यादव की सफलता की कहानी Success Story: 72 एकड़ में गन्ने की खेती, इंटरक्रॉपिंग मॉडल और 2 करोड़ का कारोबार - सरताज खान की सफलता की कहानी खेती से 100 करोड़ का टर्नओवर: हेलीकॉप्टर के बाद अब हवाई जहाज से कृषि क्रांति लाएंगे डॉ. राजाराम त्रिपाठी Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार! Watermelon: तरबूज खरीदते समय अपनाएं ये देसी ट्रिक, तुरंत जान जाएंगे फल अंदर से मीठा और लाल है या नहीं
Updated on: 1 January, 2025 12:40 PM IST
(Picture Credit - Escorts Kubota)

Escorts Kubota Tractor Sales Report December 2024: इंडियन कमर्शियल व्हीकल्स मार्केट की प्रमुख ट्रैक्टर निर्माता कंपनियों में से एक एस्कॉर्ट्स कुबोटा ने अपनी दिसंबर 2024 में हुई बिक्री के आंकड़ों को सार्वजनिक कर दिया है. दिसंबर माह में कंपनी का कुछ खास प्रदर्शन नहीं रहा है. एस्कॉर्ट्स कुबोटा ने दिसंबर 2024 में पिछले साल के मुकाबले इस माह कम ट्रैक्टरों की बिक्री की है. कंपनी द्वारा जारी आकड़ों के अनुसार, एस्कॉर्ट्स कुबोटा ने घरेलू बिक्री में 12.5 प्रतिशत की कमी और निर्यात बिक्री में 12.6 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की है.

आइये कृषि जागरण के आर्टिकल में एस्कॉर्ट्स कुबोटा ट्रैक्टर की दिसंबर 2024 में ट्रैक्टरों की बिक्री के आकड़ों को विस्तार से जानें.

घरेलू बिक्री में 12.5% की कमी

एस्कॉर्ट्स कुबोटा की सेल्स रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी ने दिसंबर माह में अपने ट्रैक्टर्स की घरेलू बिक्री में 12.5 प्रतिशत की कमी का सामना किया है. दिसंबर 2024 में एस्कॉर्ट्स कुबोटा ने 5,016 ट्रैक्टर्स की घरेलू बिक्री की है, जबकि दिसंबर 2023 में 5,731 ट्रैक्टरों को भारत में बेचा गया था.

ये भी पढ़ें: Mahindra Tractors ने दिसंबर 2024 में बेचे 22,943 ट्रैक्टर्स, कुल बिक्री में दर्ज की 22% वृद्धि!

निर्यात बिक्री में 12.6% की वृद्धि

कंपनी द्वारा जारी सेल्स रिपोर्ट के मुताबिक, एस्कॉर्ट्स कुबोटा ने दिसंबर 2024 की निर्यात बिक्री में 12.6 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की है. कंपनी ने दिसंबर माह में 456 ट्रैक्टरों की निर्यात बिक्री की है, जबकि दिसंबर 2023 में 405 ट्रैक्टरों को भारत से बाहर बेचा गया था.

कुल बिक्री में 10.8% की गिरावट

यदि हम एस्कॉर्ट्स कुबोटा की दिसंबर 2024 में हुई कुल बिक्री के आकड़ों की बात करें, तो कंपनी ने दिसंबर महीने की कुल बिक्री यानी घरेलू + निर्यात बिक्री में 10.8 प्रतिशत की कमी का सामना किया है. कंपनी ने दिसंबर 2024 में 5,472 ट्रैक्टरों को बेचा है, जबकि दिसंबर 2023 में 6,136 ट्रैक्टर्स की बिक्री की गई थी.

English Summary: escorts kubota tractor sales report december 2024 in hindi
Published on: 01 January 2025, 12:43 PM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now