1. Home
  2. कंपनी समाचार

हरी, चौड़ी व रसीली पतियों का चारा - 'गुडविल हरीचारी'

कृषि जगत में हर दिन नए-नए आविष्कार हो रहे हैं और इन्हीं आविष्कारों और तकनीकों ने कृषि जगत में क्रांति ला दी है। इन तकनीकों से कृषि संबंधित सभी क्षेत्र प्रभावित हुए हैं।

कृषि जगत में हर दिन नए-नए आविष्कार हो रहे हैं और इन्हीं आविष्कारों और तकनीकों ने कृषि जगत में क्रांति ला दी है। इन तकनीकों से कृषि संबंधित सभी क्षेत्र प्रभावित हुए हैं।

ऐसा ही एक प्रयास - 'गुडविल हायब्रीड सिड्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड' ने किया है। इनकी यह पहल खाद और कीटनाशक के बजाय फसल पर केंद्रित है। गुडविल कंपनी का मानना है कि फसल बेहतर होने से ही कृषि और किसान का भविष्य उज्जवल हो सकता है।

क्या है उत्पाद :

गुडविल कंपनी हमेशा से ही अपने उत्पादों को लेकर किसानों के बीच चर्चा का विषय रही है। इस बार भी इस कंपनी ने एक ऐसा ही उत्पाद पेश किया है - 'हरीचरी'

हरीचरी को दो रुपों में लाया गया है, एक है 'हरीचरी-एक कटाई' और दूसरा 'हरीचरी-सुपर'

क्या है विशेषता

हरीचरी एक कटाई :

1. इसके प्रयोग से फसल को एक बेहतर अंकुरण मिलता है।

2. चौडे पत्ते होते हैं जिससे चारा रसीला होता है।

3. इसके द्वारा उत्पन्न चारे से पशु स्वस्थ रहते हैं जिससे अधिक से अधिक दुध उत्पादन होता है।

4. किसान की आवश्यकता के अनुसार भरपूर चारा व लंबी खड़ी रहने वाली ज्वार होती है जिससे किसान की सभी ज़रुरतों का निर्वाह हो जाता है।

हरीचरी सुपर :

1. इसका आविष्कार मुख्यत: ज्वार की फसल को बेहतर और सभी पोषक तत्वों से पूर्ण करने के उद्देश्य से किया गया है।

2. इसके प्रयोग से अधिक हरी, चौड़ी व रसीली पत्तियां प्राप्त होती हैं।

3. मज़बूत तना मिलता है जिससे पौधा लंबा खड़ा रहता है।

4. बेहतर अंकुरण और अधिक कल्ले।

5. पशुओं के दूध का फैट अधिक करता है व आमदनी में वृद्धि।

6. इसका चारा पशुओं को अधिक ऊर्जा व कार्बोहाईड्रेट से भरपूर रखता है।

क्या क्या हैं उत्पाद

1. सिंगल कट ज्वार

2. स्वीट चारा

3. हायब्रीड फोडर बाजरा

4. फोडर मक्का

5. हायब्रीड वैजिटेबल बीज

6. सरसों के बीज

7. बैरसीम सीड

8. हायब्रीड बाजरा आदि

ग्राहक राज्य :

गुडविल के हरीचरी उत्पाद ने बाज़ार में अपनी अलग और विश्वसनीय पहचान बनाई है और इनके दायरे में उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, बिहार, हिमाचल समेत आस पास के लगभग सभी राज्य शामिल हैं।

कैसी है मांग :

एक बड़ा दायरा और उत्पाद की गुणवत्ता ही किसी भी उत्पाद की मांग को निर्धारित करते हैं। जैसे जैसे समय बीतता है वह उत्पाद ग्राहक और बाजार के लिए जाना पहचाना हो जाता है। यह उत्पाद भी ऐसा ही है।

कैसे करें संपर्क :

गुडविल के सभी उत्पादों को लेने के लिए आप इनकी वेबसाइट पर जाकर अपना नाम और मांग पंजीकृत करा सकते हैं या इन्हें ई-मेल के ज़रिए भी अपनी बात बता सकते हैं। इनका ई.मेल आईडी है : ghscare@gmail.com या आप इनसे फेसबुक पर जुड़ सकते हैं। इनका फेसबुक आईडी है facebook.com/goodwillseeds

आप इनके किसान हेल्पलाइन नंबर पर भी संपर्क कर सकते हैं - 9896546924.

गिरीश पांडे, कृषि जागरण

English Summary: Green, wide and lush husband's fodder - 'Goodwill Harichi' Published on: 06 November 2018, 09:50 AM IST

Like this article?

Hey! I am . Did you liked this article and have suggestions to improve this article? Mail me your suggestions and feedback.

Share your comments

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें. कृषि से संबंधित देशभर की सभी लेटेस्ट ख़बरें मेल पर पढ़ने के लिए हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें.

Subscribe Newsletters

Latest feeds

More News