Success Story: 1250 एकड़ में जैविक खेती, देसी गायों की डेयरी और 40 करोड़ का टर्नओवर - लेखराम यादव की सफलता की कहानी Success Story: 72 एकड़ में गन्ने की खेती, इंटरक्रॉपिंग मॉडल और 2 करोड़ का कारोबार - सरताज खान की सफलता की कहानी खेती से 100 करोड़ का टर्नओवर: हेलीकॉप्टर के बाद अब हवाई जहाज से कृषि क्रांति लाएंगे डॉ. राजाराम त्रिपाठी Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार! Watermelon: तरबूज खरीदते समय अपनाएं ये देसी ट्रिक, तुरंत जान जाएंगे फल अंदर से मीठा और लाल है या नहीं
Updated on: 23 January, 2023 9:50 AM IST
देश में मौसम ने एक बार फिर ली करवट

देशभर में इस हफ्ते की पहले दिन की शुरुआत हल्की ठंड व शीतलहर के साथ हुई है. बीते कुछ दिनों से भारत के कई राज्यों में सर्दी से राहत मिली हुई थी. लेकिन अब ये अनुमान लगाया जा रहा है कि इस हफ्ते कुछ इलाकों में ठंड फिर से बढ़ सकती है. तो आइए आज के मौसम अपडेट के मुताबिक मौसम का हाल जानते हैं...

दिल्ली में फिर बदला मौसम (Weather changed again in Delhi)

आज सुबह की शुरुआत दिल्ली में हल्की ठंड व शीतलहर के साथ हुई है. यह भी देखा गया है कि यमुना के आस-पास सट्टे इलाकों में आज सुबह घना कोहरा और ठंड में बढ़ोतरी देखी गई है. मौसम विभाग की मानें तो आज दिल्ली के कई इलाकों में हल्की बारिश होने की संभावना जताई है. यह भी बताया गया है कि 26 जनवरी यानी गणतंत्र दिवस के दिन दिल्ली में गरज के साथ बारिश हो सकती है. अगर आज के दिल्ली के तापमान की बात करें तो न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है. बता दें कि दिन के समय दिल्ली के कुछ इलाकों में अच्छी खिली हुई धूप रहेगी.

जम्मू-कश्मीर में ओलावृष्टि

मौसम विभाग के मुताबिक, जम्मू-कश्मीर और अन्य कई पहाड़ी इलाकों में आज और कल ओलावृष्टि देखने को मिल सकती है. इस सिलसिले में IMD ने कई इलाकों में अलर्ट जारी कर दिया है. ताकि लोग मौसम की मार से सुरक्षित रह सके.

बता दें कि IMD ने हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ के कई इलाकों में भी आज से लेकर 26 जनवरी के बीच के समय ओलावृष्टि होने की संभावना जताई है. इसका असर मैदानी इलाकों पर भी देखने को मिलेगा. कई इलाकों में सुबह और रात के समय तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है.

ये भी पढ़ें:दिल्ली में प्रदूषण से लोगों की बढ़ी मुश्किलें, कई राज्यों में बारिश की चेतावनी

बिहार में बूंदाबांदी शुरू

पिछले कुछ दिनों से बिहार में खिली हुई धूप से यहां के लोगों बेहद खुश थे. लेकिन दो या तीन दिन से बिहार के कई इलाकों में हल्की बूंदाबांदी ने मौसम की स्थिति को खराब कर दिया है. ये ही नहीं पटना, भागलपुर, बांका और अन्य कई शहरों में सुबह और रात के समय घना कोहरा भी छाने लगा है. मौसम विभाग की मानें तो मौसम में यह बदलाव 26 जनवरी तक जारी रहेगा.

English Summary: Weather Update Today Weather changed in Delhi, hailstorm in many cities and light rain somewhere
Published on: 23 January 2023, 09:53 AM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now