Success Story: 1250 एकड़ में जैविक खेती, देसी गायों की डेयरी और 40 करोड़ का टर्नओवर - लेखराम यादव की सफलता की कहानी Success Story: 72 एकड़ में गन्ने की खेती, इंटरक्रॉपिंग मॉडल और 2 करोड़ का कारोबार - सरताज खान की सफलता की कहानी खेती से 100 करोड़ का टर्नओवर: हेलीकॉप्टर के बाद अब हवाई जहाज से कृषि क्रांति लाएंगे डॉ. राजाराम त्रिपाठी Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार! Watermelon: तरबूज खरीदते समय अपनाएं ये देसी ट्रिक, तुरंत जान जाएंगे फल अंदर से मीठा और लाल है या नहीं
Updated on: 9 April, 2020 11:54 AM IST

उत्तर भारत के ज्यादातर इलाकों में बुधवार को पड़ी गर्मी के तेवर थोड़े ढीले ही दिखाए दिए. जिस कारण  गुरुवार को भी आंशिक बादल छाए रहने की उम्मीद है. जिसके बाद से मौसम के तापमान में धीरे-धीरे  वृद्धि होने लगेगी. मौसम विभाग के अनुसार, मैदानी इलाकों में बारिश की गतिविधियां कम होने के आसार है. अगर बात करें, पहाड़ी इलाकों कि तो जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना बन रही है. इसके साथ ही पूर्वी उत्तर प्रदेश, झारखंड, गंगीय पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ, ओडिशा, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, केरल, दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक और आंतरिक तमिलनाडु के आस -पास के हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है .इसके अलावा अगर बात करें, पूर्वोत्तर भारत कि तो वहां बारिश बढ़ने की उम्मीद है कई स्थानों पर गर्जना के साथ बारिश होने की संभावना है. ऐसे में आइए निजी मौसम एजेंसी स्काइमेट के अनुसार जानते हैं आने वाले 24 घंटों के दौरान मौसम का पूर्वानुमान-

देशभर में बने मौसमी सिस्टम

पश्चिमी विक्षोभ आगे बढ़ते हुए जम्मू कश्मीर और इससे सटे पंजाब के पास पहुंच गया है. एक अन्य पश्चिमी विक्षोभ उत्तर भारत में आ रहा है. यह सिस्टम उत्तरी अफगानिस्तान और इससे सटे पाकिस्तान पर पहुँच गया है. दक्षिण-पूर्वी मध्य प्रदेश और इससे सटे विदर्भ क्षेत्र पर हवाओं में एक चक्रवाती क्षेत्र दिखाई दे रहा है. इस चक्रवाती सिस्टम से तमिलनाडु तक एक ट्रफ रेखा बनी हुई है.

आने वाले 24 घंटों का मौसमी पूर्वानुमान

आने वाले 24 घंटों के दौरान बारिश की गतिविधियां पश्चिमी हिमालय के साथ-साथ उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में कम हो जाएंगी. इस दौरान जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. पूर्वी उत्तर प्रदेश, झारखंड, गंगीय पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ, ओडिशा, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, केरल, दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक और आंतरिक तमिलनाडु के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश संभव है. पूर्वोत्तर भारत में बारिश बढ़ने की उम्मीद है.इन भागों में कई स्थानों पर गर्जना के साथ वर्षा हो सकती है. उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत में फिर से दिन का तापमान बढ़ेगा.

English Summary: Weather update: These parts of the country are likely to rain with thunderstorm
Published on: 09 April 2020, 11:57 AM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now