Success Story: 1250 एकड़ में जैविक खेती, देसी गायों की डेयरी और 40 करोड़ का टर्नओवर - लेखराम यादव की सफलता की कहानी Success Story: 72 एकड़ में गन्ने की खेती, इंटरक्रॉपिंग मॉडल और 2 करोड़ का कारोबार - सरताज खान की सफलता की कहानी खेती से 100 करोड़ का टर्नओवर: हेलीकॉप्टर के बाद अब हवाई जहाज से कृषि क्रांति लाएंगे डॉ. राजाराम त्रिपाठी Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार! Watermelon: तरबूज खरीदते समय अपनाएं ये देसी ट्रिक, तुरंत जान जाएंगे फल अंदर से मीठा और लाल है या नहीं
Updated on: 29 December, 2022 9:26 AM IST
New Year से बदलेगा मौसम

देशभर में पिछले कुछ दिनों से लोगों को कड़ाके की ठंड के साथ घना कोहरा का रौद्र रूप देखने को मिल रहा था. लेकिन वहीं आज सुबह की बात करें तो दिल्ली-NCR में सर्दी में थोड़ी कमी देखने को मिली है. देखा जाए तो आज कोहरा तो न मात्र ही है. तो आइए देश में आज के मौसम अपडेट के बारे में विस्तार से जानते हैं.

दिल्ली-NCR में आज का मौसम

आज दिल्ली में कोहरा व ठंड दोनों ही सामान्य स्तर पर हैं. मौसम विभाग की मानें तो 31 दिसंबर तक दिल्ली में कोहरे में और भी सुधार देखने को मिल सकता है. लेकिन मौसम विभाग का यह भी कहना है कि नए साल की पहली तारीख के बाद से ही दिल्ली व इसके आस-पास सटे इलाकों में शीतलहर और घना कोहरे का प्रकोप फिर से शुरू हो सकता है. ऐसे में नए साल की शुरूआत कड़ाके की ठंड के साथ होने की संभावना है.  

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि IMD ने दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और अन्य कई राज्यों के लिए आने वाले समय यानी न्यू ईयर के दिन घने कोहरे का अलर्ट भी जारी किया है. वहीं घने कोहरे के साथ प्रदूषण में भी थोड़ा बहुत सुधार देखने को मिल रहा है.

उत्तर प्रदेश ठंड का प्रकोप जारी

जहां आज दिल्ली-NCR में कोहरा व ठंड दोनों में ही राहत देखने को मिली है. वहीं दूसरी और उत्तर प्रदेश में कड़ाके की ठंड का कहर जारी है. UP के कई स्थानों पर घने कोहरे के चलते सड़क, रेल और यातायात भी बाधित हो रही हैं. मौसम विभाग की ताजा अपडेट के मुताबिक, आने वाले कुछ दिनों तक उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में मौसम की इस स्थिति में किसी भी तरह का कोई बदलाव देखने को नहीं मिल सकता है. इसके अलावा IMD ने नए साल व इससे पहले यानी 31 दिसंबर से शीतलहर चलने की भी संभावना जताई है.

मौसम विभाग के द्वारा जारी किया गया ट्वीट देखें-

पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी

पहाड़ी क्षेत्रों में बीते कुछ दिनों से हो रही बर्फबारी के वहां के लोगों को कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. बर्फबारी को देखते हुए मौसम विभाग ने जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद और लद्दाख के ज्यादातर हिस्सों में बर्फबारी की यह स्थिति बने रहने की संभावना है. 

IMD ने अपनी रिपोर्ट में यह भी जानकारी दी है कि पहाड़ी क्षेत्रों के कुछ इलाकों में तो तापमान लगातार गिरता जा रहा है, जो फिलहाल अभी शून्य से भी नीचे पहुंच चुका है.

English Summary: Weather Update The effect of cold has reduced in Delhi, winter continues to wreak havoc in many states
Published on: 29 December 2022, 10:10 AM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now