Success Story: 1250 एकड़ में जैविक खेती, देसी गायों की डेयरी और 40 करोड़ का टर्नओवर - लेखराम यादव की सफलता की कहानी Success Story: 72 एकड़ में गन्ने की खेती, इंटरक्रॉपिंग मॉडल और 2 करोड़ का कारोबार - सरताज खान की सफलता की कहानी खेती से 100 करोड़ का टर्नओवर: हेलीकॉप्टर के बाद अब हवाई जहाज से कृषि क्रांति लाएंगे डॉ. राजाराम त्रिपाठी Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार! Watermelon: तरबूज खरीदते समय अपनाएं ये देसी ट्रिक, तुरंत जान जाएंगे फल अंदर से मीठा और लाल है या नहीं
Updated on: 16 April, 2024 6:08 PM IST
पंजाब-MP समेत इन राज्यों में होगी झमाझम बारिश

Weather Update: देश के कई राज्यों में पश्चिमी विभोक्ष के असर के चलते बारिश और ओलावृष्टि देखने को मिल रही है. मौसम विभाग की मानें तो अगले कुछ दिनों तक मौसम ऐसा ही बने रहने की उम्मीद है. वहीं, आज यानी 17 अप्रैल को राजस्थान, मध्य प्रदेश, विदर्भ में बारिश और पंजाब में ओले गिरने के आसार हैं. इसके अलावा जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बर्फबारी की आशंका है. आइए जानते हैं कैसा रहने वाला है मौसम का हाल. 

देश की मौसमी गतिविधियां

मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी अफगानिस्तान और निकटवर्ती ईरान के ऊपर समुद्र तल से 3.1 से 12.6 किलोमीटर ऊपर स्थित है. वहीं, राजस्थान के मध्य भागों पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है. पश्चिमी उत्तर प्रदेश के निचले स्तर पर एक चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है.

इसके अलावा पश्चिमी उत्तर प्रदेश के ऊपर बने हुए चक्रवाती परिसंचरण से एक पूर्व-पश्चिम ट्रफ रेखा दक्षिण बिहार और उत्तरी झारखंड से होते हुए दक्षिणी पश्चिम बंगाल तक बनी हुई है. एक चक्रवाती परिसंचरण उत्तरी बांग्लादेश के ऊपर है और दूसरा चक्रवाती परिसंचरण मध्य महाराष्ट्र के ऊपर है.

वहीं, कोमोरिन क्षेत्र पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है. एक ट्रफ कोमोरिन क्षेत्र पर उपरोक्त चक्रवाती परिसंचरण से लेकर तमिलनाडु और दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक से गुजरते हुए उत्तर आंतरिक कर्नाटक तक बना हुआ है.

दिल्ली का मौसम

मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली में 19 अप्रैल तक दिन के समय तेज हवाएं चल सकती हैं. IMD का कहना है कि 20 और 21 अप्रैल को दिल्ली में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है. IMD के अनुसार, इस पूरे हफ्ते दिल्ली का अधिकतम तापमान 35 से 37 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है. वहीं, न्यूनतम तापमान 21 से 23 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है.

ये भी पढ़ें: Weather Update: देशभर में दिखा पश्चिमी विभोक्ष का असर, IMD ने इन राज्यों में जारी किया बारिश-ओलावृष्टि का अलर्ट, जानें मौसम का हाल

देश के मौसम का हाल

IMD के डेली बुलेटिन के मुताबिक, अगले 24 घंटों के दौरान, गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, जम्मू कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी के साथ कुछ स्थानों पर भारी बर्फबारी हो सकती है. वहीं उत्तराखंड, सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी संभव है. हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और उत्तरी पंजाब के कुछ हिस्सों में अलग-अलग ओलावृष्टि हो सकती है.

इसके अलावा उत्तरी पंजाब में हल्की से मध्यम बारिश संभव है. राजस्थान, गुजरात, मध्य प्रदेश, विदर्भ, दक्षिण तमिलनाडु और दक्षिण केरल के कुछ हिस्सों में छिटपुट बारिश और तेज हवाएं चल सकती हैं. वहीं असम और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल में अलग-अलग स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है.

English Summary: weather update rainfall alert aaj ka mausam hailstorm alert today weather
Published on: 16 April 2024, 06:09 PM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now