Success Story: 1250 एकड़ में जैविक खेती, देसी गायों की डेयरी और 40 करोड़ का टर्नओवर - लेखराम यादव की सफलता की कहानी Success Story: 72 एकड़ में गन्ने की खेती, इंटरक्रॉपिंग मॉडल और 2 करोड़ का कारोबार - सरताज खान की सफलता की कहानी खेती से 100 करोड़ का टर्नओवर: हेलीकॉप्टर के बाद अब हवाई जहाज से कृषि क्रांति लाएंगे डॉ. राजाराम त्रिपाठी Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार! Watermelon: तरबूज खरीदते समय अपनाएं ये देसी ट्रिक, तुरंत जान जाएंगे फल अंदर से मीठा और लाल है या नहीं
Updated on: 4 February, 2020 12:09 PM IST

फरवरी माह का पहला सप्ताह समाप्त होने की कगार पर है लेकिन अभी भी कई राज्यों में बेमौसमी बारिश हो रही है. हरियाणा में घने कोहरे की वजह से जींद-पटियाला के राष्ट्रीय राजमार्ग (National Highway) पर पंजाब रोडवेज की बस समेत लगभग 10 वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गए. जिस कारण घंटों जाम लगा रहा. इसके साथ ही अगर बात करें, हिमाचल प्रदेश की मौसम कि तो पिछले कुछ दिनों  से ठंड से लोगों को थोड़ी राहत मिली है. इसके साथ ही कश्मीर में बने पश्चिमी विक्षोभ के असर से मध्यप्रदेश में कई जगहों पर बारिश होने की संभावना बनी हुई हैं. मौसम विभाग के अनुसार, गुजरात में आने वाले 24 घंटे के बाद फिर से न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट रिकॉर्ड होने की संभावना जताई जा रही है. ऐसे में आइये निजी मौसम एजेंसी स्काइमेट के अनुसार जानते है आने वाले 24 घंटों के मौसम का पूर्वानुमान-

देश भर में बने मौसमी सिस्टम

उत्तरी पाकिस्तान के ऊपर एक पश्चिमी विक्षोभ बना हुआ है. निचले स्तरों में तटीय महाराष्ट्र पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है. आंध्र प्रदेश तट से सटे पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक विपरीत चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र सक्रिय है. इसके साथ ही असम के ऊपर एक कमजोर चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र है.

आने वाले 24 घंटों के दौरान संभावित मौसमी गतिविधियां

आने वाले 24 घंटों के दौरान, पूर्वी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा के कुछ हिस्सों में मध्यम बारिश के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है. इसके साथ ही जम्मू और कश्मीर, लद्दाख और हिमाचल प्रदेश में 4 फरवरी की शाम तक बारिश शुरू हो सकती है. अगर बात करें, अरुणाचल प्रदेश कि तो हल्की बारिश और बर्फ़बारी जारी रहने की उम्मीद जताई जा सकती है. जबकि पूर्वी असम में हल्की बारिश की संभावना है. इसके साथ ही उत्तर पंजाब और पश्चिमी हिमालय के न्यूनतम तापमान में 1 से 2 डिग्री की वृद्धि होने की उम्मीद है.

English Summary: Weather update :Rain along with Fog and cold wave in these states including Punjab Haryana
Published on: 04 February 2020, 12:13 PM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now