Success Story: जैविक उत्पादों के सहारे 20 एकड़ में अनार की सफल खेती, आधी हुई लागत, सालाना टर्नओवर 70 लाख रुपये तक! Rabi Crop Farming: रबी मौसम की फसलों की बुआई हेतु खेत की अग्रिम तैयारी फल और फूलों की खेती में प्रूनिंग के लिए उपयोगी हैं ये STIHL के टूल्स, जानें पूरा विवरण Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार!
Updated on: 8 April, 2020 12:09 PM IST

उत्तर भारत के मौसम में बदलाव आना शुरू हो गया है. क्योंकि इस समय एक पश्चिमी विक्षोभ पहाड़ों पर सक्रिय है. जिसके प्रभाव से मैदानी हिस्सों पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र विकसित हो गया है. इन मौसमी सिस्टमों के प्रभाव से आने वाले 24 घंटों के दौरान मैदानी इलाकों में बारिश होने की संभावना बन रही है. अगर बात करें पहाड़ी इलाकों कि तो वहां पर 10 अप्रैल तक बारिश होने का अनुमान लगाया जा रहा है.

पहाड़ों पर 8 से 10 अप्रैल के बीच वर्षा

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, लद्दाख और उत्तराखंड में 8 से 10 अप्रैल के बीच कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. पहाड़ी इलाकों के ऊंचाई वाले स्थानों के आसपास बर्फबारी होने के आसार है. इस दौरान बारिश की गतिविधियां पहाड़ों पर सबसे ज़्यादा 8 और 9 अप्रैल को हो सकती हैं. बाकी दिनों में भी यानि 10 और 11 अप्रैल को हल्की से मध्यम बारिश जारी रहने के आसार बन रहें हैं.

मैदानी इलाकों में मौसम होगा शुष्क

उत्तर भारत के मैदानी इलाकों कि बात करें तो वहां मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है. पंजाब और उत्तरी हरियाणा तथा पश्चिमी राजस्थान में पिछले कुछ दिनों में बारिश दर्ज की गई है. आने वाले 24 घंटों के दौरान इन हिस्सों में प्री-मॉनसून वर्षा होने के आसार बन रहें है. इसके साथ ही बादलों की गर्जना के साथ हल्की वर्षा के चलते मैदानी क्षेत्रों में बढ़ते हुए तापमान में ब्रेक लग गई है.

उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में 8 अप्रैल के बाद मौसम साफ होने की संभावना है. हालांकि, मौसम साफ होने के बाद भी दिल्ली समेत मैदानी हिस्सों में दिन के तापमान में तेजी से वृद्धि नहीं होगी, क्योंकि आने वाले कुछ दिनों के दौरान आर्द्र हवाएं आती रहेंगी. इसके अलावा पंजाब के पश्चिमी हिस्सों और उत्तर-पश्चिमी राजस्थान में 9 अप्रैल को फिर से हल्की बारिश होने की उम्मीद है.

English Summary: Weather Update: Pre-monsoon rains with thunderstorm in these areas of North India
Published on: 08 April 2020, 12:13 PM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now