Success Story: 1250 एकड़ में जैविक खेती, देसी गायों की डेयरी और 40 करोड़ का टर्नओवर - लेखराम यादव की सफलता की कहानी Success Story: 72 एकड़ में गन्ने की खेती, इंटरक्रॉपिंग मॉडल और 2 करोड़ का कारोबार - सरताज खान की सफलता की कहानी खेती से 100 करोड़ का टर्नओवर: हेलीकॉप्टर के बाद अब हवाई जहाज से कृषि क्रांति लाएंगे डॉ. राजाराम त्रिपाठी Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार! Watermelon: तरबूज खरीदते समय अपनाएं ये देसी ट्रिक, तुरंत जान जाएंगे फल अंदर से मीठा और लाल है या नहीं
Updated on: 3 January, 2020 10:54 AM IST

उत्तर भारत के कई राज्यों में पिछले कुछ हफ़्तों से पड़ रही कड़ाके की ठंड से गुरुवार को तापमान में हल्की बढ़ोतरी के कारण दिल्ली, पंजाब और उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों के लोगों को राहत मिली. वहीं हिमाचल के शिमला सहित कुछ इलाकों में बर्फ़बारी भी हुई. मौसम विभाग के अनुसार यूपी, दिल्ली, मध्य प्रदेश समेत अन्य कई राज्यों में बारिश की संभावना है. ऐसे में पारा गिर सकता है. मौसम विभाग के अनुसार 3 और 4 जनवरी को लखनऊ समेत पूरे उत्तर प्रदेश में बारिश होने के आसार बन रहे हैं. इस बारिश के साथ कहीं-कहीं ओले भी पड़ सकते हैं. बारिश और ओलावृष्टि के बाद ठंड का प्रकोप और बढ़ सकता है. ऐसे में आइये निजी मौसम एजेंसी स्काइमेट के अनुसार जानते हैं आगमी 24 घंटों के मौसम का पूर्वानुमान-

उत्तरी पाकिस्तान और उससे सटे अफ़गानिस्तान पर एक पश्चिमी विक्षोभ बन गया है. दक्षिणी राजस्थान पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र सक्रिय हो गया है. पूर्वोत्तर भारत में दक्षिणी असम पर भी एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र देखने को मिल रहा है.

आने वाले 24 घंटों के दौरान संभावित मौसमी गतिविधियां

आने वाले 24 घंटों के दौरान पूर्वी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, पूर्वी उत्तर प्रदेश, झारखंड के कई हिस्सों समेत  बिहार, ओडिशा, विदर्भ, तेलंगाना, तटीय आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु में मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश के आसार दिखाई दे रहे हैं. पूर्वोत्तर भारत के राज्यों में भी बारिश की गतिविधियां बढ़ने की संभावना जताई जा रही है. इसके साथ ही एक-दो स्थानों पर भारी बारिश भी हो सकती है. जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में कुछ स्थानों पर मध्यम बारिश होने की संभावना जताई जा रही है.

ऊंचे इलाकों में बर्फ़ गिरने की उम्मीद है. उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत में दिन और रात के तापमान में वृद्धि होगी, जिससे सर्द मौसम समाप्त हो जाएगा। पंजाब और हरियाणा के कुछ स्थानों पर शीतलहर चल सकती है.

English Summary: weather update possibility of hail with rain in some areas of the country
Published on: 03 January 2020, 10:59 AM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now