Success Story: 1250 एकड़ में जैविक खेती, देसी गायों की डेयरी और 40 करोड़ का टर्नओवर - लेखराम यादव की सफलता की कहानी Success Story: 72 एकड़ में गन्ने की खेती, इंटरक्रॉपिंग मॉडल और 2 करोड़ का कारोबार - सरताज खान की सफलता की कहानी खेती से 100 करोड़ का टर्नओवर: हेलीकॉप्टर के बाद अब हवाई जहाज से कृषि क्रांति लाएंगे डॉ. राजाराम त्रिपाठी Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार! Watermelon: तरबूज खरीदते समय अपनाएं ये देसी ट्रिक, तुरंत जान जाएंगे फल अंदर से मीठा और लाल है या नहीं
Updated on: 11 August, 2020 9:56 AM IST

मौसम का मिजाज फिर से बदलने वाला है. गत दिनों बिहार और महाराष्‍ट्र में भारी बारिश का कहर सभी ने देखा. एक बार फिर से 12 और 13 अगस्‍त को मुंबई में फिर से मूसलाधार बारिश हो सकती है. इसके अलावा देश के उत्तरी भागों में कई दिनों तक मानसून सक्रिय रहेगा. पर्वतीय राज्यों के साथ-साथ मैदानी इलाकों में बारिश के चलते मौसम का मिजाज़ बदलेगा. मध्य प्रदेश, पूर्वी राजस्थान में भी मानसून की मेहरबानी दिख रही है. निजी मौसम एजेंसी स्‍काईमेट वेदर के अनुसार, गुजरात के लिए अगला सप्ताह बारिश से भरपूर रहेगा. 17 अगस्त तक गुजरात के कई जिलों में अच्छी बारिश होगी. दिल्ली-एनसीआर और नॉर्थ वेस्ट इंडिया में भी मानसून सक्रिय हो गया है. हालांकि, अब इसका असर दक्षिण भारत में केरल और कर्नाटक पर कम हो गया है. पूर्व राजस्थान, उत्तर मध्‍य प्रदेश, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश और ओडिशा के कुछ हिस्सों में तेज बारिश होगी. ऐसे में आइये निजी मौसम एजेंसी स्काइमेट के अनुसार जानते हैं आगामी 24 घंटों के मौसम का पूर्वानुमान -

देशभर में बने मौसमी सिस्टम

निम्न दबाव का क्षेत्र आगे बढ़ते हुए उत्तर-पूर्वी मध्य प्रदेश पर पहुँच गया है. मॉनसून की अक्षीय रेखा इस समय फ़िरोज़पुर, दिल्ली, अम्बिकापुर और भुवनेश्वर पर बनी है. पश्चिमी तटों पर बनी ट्रफ रेखा कोंकण गोवा तक पहुँच गई है. दक्षिण में यह केरल तक बनी हुई है. तमिलनाडु के आंतरिक हिस्सों पर एक चक्रवाती क्षेत्र हवाओं में बना हुआ है.

आगामी 24 घंटों का मौसमी पूर्वानुमान

अगले 24 घंटों के दौरान तटीय कर्नाटक, केरल और दक्षिणी कोंकण गोवा में मध्यम से भारी बारिश की संभावना है. कुछ स्थानों पर मूसलाधार वर्षा हो सकती है. उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश के पश्चिमी और मध्य भागों, दक्षिण-पूर्वी राजस्थान और गुजरात के पूर्वी क्षेत्रों में भी हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी वर्षा के आसार हैं. पश्चिमी हिमालयी राज्यों, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, तेलंगाना, विदर्भ, आंतरिक कर्नाटक, अंडमान व निकोबार द्वीपसमूह, लक्षद्वीप, ओडिशा, गंगीय पश्चिम बंगाल, झारखंड, बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान है. सौराष्ट्र और कच्छ, रायलसीमा और तमिलनाडु में भी छिटपुट जगहों पर हल्की वर्षा हो सकती है.

English Summary: Weather Update: Moderate to heavy rains likely in these states during next 24 hours!
Published on: 11 August 2020, 09:59 AM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now