Success Story: 1250 एकड़ में जैविक खेती, देसी गायों की डेयरी और 40 करोड़ का टर्नओवर - लेखराम यादव की सफलता की कहानी Success Story: 72 एकड़ में गन्ने की खेती, इंटरक्रॉपिंग मॉडल और 2 करोड़ का कारोबार - सरताज खान की सफलता की कहानी खेती से 100 करोड़ का टर्नओवर: हेलीकॉप्टर के बाद अब हवाई जहाज से कृषि क्रांति लाएंगे डॉ. राजाराम त्रिपाठी Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार! Watermelon: तरबूज खरीदते समय अपनाएं ये देसी ट्रिक, तुरंत जान जाएंगे फल अंदर से मीठा और लाल है या नहीं
Updated on: 13 March, 2020 11:15 AM IST

मार्च माह की शुरुआत से ही मौसम में फेरबदल होने का सिलसिला ख़त्म ही नहीं हो रहा है. अभी भी मौसम में हल्की-हल्की ठंड महसूस की जा सकती है. तो कई जगहों पर बारिश भी देखने को मिल रही है. मौसम विभाग ने अगले 4  से 5 दिनों के लिए कई जगहों पर अलर्ट जारी कर दिया है. जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और हिमाचल प्रदेश के कुछ स्थानों पर भारी बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई जा रही है. इसके साथ ही पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और ओडिशा में भी कई जगहों पर भारी वर्षा होने की संभावना है. ऐसे में आइये निजी मौसम एजेंसी स्काइमेट के अनुसार जानते हैं आने वाले  24 घंटों के मौसम का पूर्वानुमान-

देशभर में बने मौसमी सिस्टम

पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी पाकिस्तान और इससे सटे जम्मू कश्मीर पर बन गया है. इसके प्रभाव से बना निम्न दबाव का क्षेत्र मध्य पाकिस्तान पर है. इस निम्न दबाव के क्षेत्र से पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश होते हुए बिहार तक एक ट्रफ रेखा बन गयी है. मराठवाड़ा से कर्नाटक होते दक्षिणी तमिलनाडु तक भी एक ट्रफ रेखा सक्रिय हो गयी है. इसके साथ ही बंगाल की खाड़ी के उत्तर-पश्चिमी भागों पर एक विपरीत चक्रवाती क्षेत्र बना हुआ है.

आने वाले 24 घंटों का मौसमी पूर्वानुमान

आने वाले 24 घंटों के दौरान जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और लद्दाख में अधिकांश स्थानों पर बारिश और बर्फबारी जारी रहने के आसार हैं. मैदानी हिस्सों में उत्तरी पंजाब, उत्तरी हरियाणा और उत्तर प्रदेश में भी कई जगहों पर हल्की बारिश जारी रह सकती है. पूर्वी मध्य प्रदेश उत्तरी छत्तीसगढ़ और झारखंड तथा बिहार के कुछ इलाकों में बादलों की गर्जना और बिजली चमकने की घटनाओं के साथ वर्षा हो सकती है. इसके साथ ही ओड़ीशा, गंगीय पश्चिम बंगाल, पश्चिमी असम और अरुणाचल प्रदेश में कुछ जगहों पर भारी बारिश होने की संभावना है. इसके साथ ही महाराष्ट्र के विदर्भ क्षेत्र और केरल में कुछ स्थानों पर बारिश हो सकती है.

English Summary: weather update : Meteorological department issued alert for next 4 to 5 days
Published on: 13 March 2020, 11:18 AM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now