Success Story: 1250 एकड़ में जैविक खेती, देसी गायों की डेयरी और 40 करोड़ का टर्नओवर - लेखराम यादव की सफलता की कहानी Success Story: 72 एकड़ में गन्ने की खेती, इंटरक्रॉपिंग मॉडल और 2 करोड़ का कारोबार - सरताज खान की सफलता की कहानी खेती से 100 करोड़ का टर्नओवर: हेलीकॉप्टर के बाद अब हवाई जहाज से कृषि क्रांति लाएंगे डॉ. राजाराम त्रिपाठी Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार! Watermelon: तरबूज खरीदते समय अपनाएं ये देसी ट्रिक, तुरंत जान जाएंगे फल अंदर से मीठा और लाल है या नहीं
Updated on: 28 June, 2020 12:23 PM IST

देश के ज्यादातर हिस्सों में मानसून पहुंच चुका है. वहीं, शेष राज्यों में ये जल्द दस्तक देने वाला और कई हिस्सों में प्री मानसून बारिश भी प्रारंभ हो गई है.उत्तर भारत के कई राज्यों में लगातार बारिश हो रही है. हालांकि, दिल्ली में तो आए दिन बूंदा-बांदी और बौछारें पड़ रही है, लेकिन एनसीआर के आस-पास में लोग अभी भी बारिश का इंतजार कर रहे हैं.आने वाले 24 घंटों कि बात करें तो असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश और केरल में मध्यम से भारी बारिश की संभावना है.कई हिस्सों में मूसलाधार बारिश भी हो सकती है.इसके अलावा,हरियाणा, दक्षिणी गुजरात, तमिलनाडु, अंडमान व निकोबार द्वीपसमूह, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और पंजाब के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश होने की संभावना है.ऐसे में आइए निजी मौसम एजेंसी स्काइमेट के अनुसार जानते हैं आने वाले 24 घंटों के दौरान मौसम का पूर्वानुमान-

देशभर में बने मौसमी सिस्टम

पंजाब से हरियाणा और उत्तर प्रदेश होते हुए बिहार तक एक ट्रफ बनी हुई है.मध्य पाकिस्तान और इससे सटे भागों पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है.पश्चिमी उत्तर प्रदेश पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है.बिहार से छत्तीसगढ़ होते हुए विदर्भ तक एक ट्रफ बनी हुई है.केरल के तटों के पास अरब सागर के दक्षिण-पूर्वी भागों पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र दिखाई दे रहा है. केरल के तटों से कर्नाटक के तटों तक एक ट्रफ भी बना हुआ है.

पिछले 24 घंटों में कैसा रहा मौसम

बीते 24 घंटों के दौरान असम, मेघालय और अरुणाचल प्रदेश में मूसलाधार बारिश दर्ज की गई. शिलोंग में 168 मिमी, पासीघाट में 159 मिमी, असम के मजबत में 91 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई.मध्य प्रदेश, केरल, बिहार, पश्चिम बंगाल, झारखंड, ओडिशा, विदर्भ, मराठवाड़ा और उत्तरी कोंकण गोवा क्षेत्र में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी वर्षा हुई.हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, दिल्ली और एनसीआर के कुछ हिस्सों, हरियाणा, पूर्वी राजस्थान, छत्तीसगढ़, तटीय आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु और तटीय कर्नाटक के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हुई.दक्षिणी गुजरात और जम्मू-कश्मीर में कहीं-कहीं पर हल्की बारिश हुई.

आगामी 24 घंटों का मौसमी पूर्वानुमान

अगले 24 घंटों के दौरान असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश और केरल में मध्यम से भारी बारिश की संभावना है.इन भागों में कहीं-कहीं मूसलाधार वर्षा भी हो सकती है.बिहार, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम, उत्तर प्रदेश के मध्य और पूर्वी भागों, मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों, मध्य महाराष्ट्र, विदर्भ के मराठवाड़ा, तटीय कर्नाटक और लक्षद्वीप में हल्की से मध्यम बारिश के साथ एक-दो स्थानों पर भारी बारिश संभव है.झारखंड, ओडिशा, रायलसीमा, आंतरिक कर्नाटक, तेलंगाना, तटीय आंध्र प्रदेश और अंडमान व निकोबार द्वीपसमूह में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश संभव है.हरियाणा, दक्षिणी गुजरात, तमिलनाडु, अंडमान व निकोबार द्वीपसमूह, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और पंजाब के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है.

ये खबर भी पढ़े: UKSSSC Recruitment 2020: इन पदों पर निकली 12वीं पास वालों के लिए भर्ती, ऐसे करें आवेदन

English Summary: Weather Update: Light drizzle is expected in these parts of the country with torrential rain!
Published on: 28 June 2020, 12:26 PM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now