Success Story: 1250 एकड़ में जैविक खेती, देसी गायों की डेयरी और 40 करोड़ का टर्नओवर - लेखराम यादव की सफलता की कहानी Success Story: 72 एकड़ में गन्ने की खेती, इंटरक्रॉपिंग मॉडल और 2 करोड़ का कारोबार - सरताज खान की सफलता की कहानी खेती से 100 करोड़ का टर्नओवर: हेलीकॉप्टर के बाद अब हवाई जहाज से कृषि क्रांति लाएंगे डॉ. राजाराम त्रिपाठी Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार! Watermelon: तरबूज खरीदते समय अपनाएं ये देसी ट्रिक, तुरंत जान जाएंगे फल अंदर से मीठा और लाल है या नहीं
Updated on: 24 August, 2021 9:46 AM IST
Weather Update

मौसम के मिजाज में इनदिनों बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है. दरअसल, राजधानी दिल्ली में पिछले दो दिन से हुई जमकर बारिश ने दिल्ली के मौसम को खुशनुमा बना दिया है, तो वहीं पहाड़ी राज्यों में भूस्खलन जैसे हालत हो गए हैं. सोमवार को भी कुछ इलाकों में हल्की बारिश देखने को मिली. लेकिन कुछ समय बाद धूप निकलने से लोगों के पसीने छूट गए.

मौसम विभाग के अनुसार, आज भी ज्यादातर इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है. जिसके बाद अगले दो दिन तक बारिश होने की कोई संभावना नहीं. आने वाले कुछ घंटों में मौसम की बात करें तो उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा समेत कई राज्यों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना बनी हुई है.

ऐसे में आइए निजी मौसम एजेंसी स्काइमेट वेदर के मुताबिक जानते हैं, आगामी 24 घंटों के मौसम का पूर्वानुमान-

देश भर में बने मौसमी सिस्टम

मानसून ट्रफ बीकानेर आगरा सुल्तानपुर पटना बालुरघाट से होते हुए पूर्व की ओर नागालैंड की ओर जा रही है.

चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र उत्तर पूर्वी राजस्थान और आसपास के क्षेत्रों पर बना हुआ है और इस चक्रवाती परिसंचरण से ट्रफ रेखा मध्य प्रदेश और विदर्भ के पश्चिमी भागों में तेलंगाना तक फैली हुई है. चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र दक्षिण पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर श्रीलंका तट के पास बना हुआ है.

अगले 24 घंटों के दौरान मौसम की संभावित गतिविधि

अगले 24 घंटों के दौरान, उत्तर प्रदेश और बिहार की तलहटी, उप हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम, मेघालय और अरुणाचल प्रदेश में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है.

पूर्वोत्तर भारत के बाकी हिस्सों, बिहार के बाकी हिस्सों, पूर्वी उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड के कुछ हिस्सों, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, तटीय कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु, कर्नाटक और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की से मध्यम बारिश संभव है.

मध्य प्रदेश, विदर्भ, मराठवाड़ा, तेलंगाना, पूर्वी राजस्थान, ओडिशा के कुछ हिस्सों, छत्तीसगढ़ और रायलसीमा में एक या दो स्थानों पर मध्यम बारिश हो सकती है. गुजरात दिल्ली और लक्षद्वीप में छिटपुट हल्की बारिश संभव है.

English Summary: Weather Update: It will rain in these states during next few hours, read full news
Published on: 24 August 2021, 09:55 AM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now