Success Story: 1250 एकड़ में जैविक खेती, देसी गायों की डेयरी और 40 करोड़ का टर्नओवर - लेखराम यादव की सफलता की कहानी Success Story: 72 एकड़ में गन्ने की खेती, इंटरक्रॉपिंग मॉडल और 2 करोड़ का कारोबार - सरताज खान की सफलता की कहानी खेती से 100 करोड़ का टर्नओवर: हेलीकॉप्टर के बाद अब हवाई जहाज से कृषि क्रांति लाएंगे डॉ. राजाराम त्रिपाठी Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार! Watermelon: तरबूज खरीदते समय अपनाएं ये देसी ट्रिक, तुरंत जान जाएंगे फल अंदर से मीठा और लाल है या नहीं
Updated on: 5 December, 2022 10:46 AM IST
दिल्ली में बड़ी ठंड

Weather Update: देश के पहाड़ी क्षेत्रों में हो रही बर्फबारी के चलते मैदानी इलाकों के तापमान में तेजी से गिरावट दर्ज की जा रही है. इसकी वजह से यहां ठड़ बढ़ गई है. वहीं कुछ जगहों पर कोहरे की चादर ने लोगों को भीषण सर्दी का एहसास कराना शुरू कर दिया है.

सोमवार को दिल्ली, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, बिहार, मध्य प्रदेश, हिमाचल प्रदेश और राजस्थान सहित कई प्रदेशों के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है. मौसम विभाग के मुताबिक अगले कुछ दिनों में ठंड और बढ़ जाएगी. वहीं दक्षिण भारत के राज्यों में आज सोमवार को बारिश होने की संभावना है.

जानें, दिल्ली के मौसम का ताजा हाल

दिल्ली में आज सुबह की शुरुआत हल्के कोहरे के साथ हुई है. IMD की रिपोर्ट के अनुसार दिल्ली में आज का अधिकतम तापमान 24 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा. पहाड़ी इलाकों में हो रही बर्फबारी से दिल्ली और एनसीआई क्षेत्र में रात के तापमान गिरने से ठंड का असर देखने को मिला. हालांकि दिन में तेज धूप ने लोगों को ठंड से राहत पहुंचाई. मौसम विभाग के मुताबिक दिसंबर महीने के तीसरे हफ्ते से पहले दिल्ली वालों को कड़ाके की सर्दी महसूस नहीं होगी. इसके बाद दिल्ली के कई हिस्सों में कंपाने वाली ठंड पड़ने की संभावना है.

ये भी पढ़ें:Weather Update: दिल्ली में इस दिन से शुरू होगी कंपाने वाली ठंड, UP में प्रदूषण की स्थिति खराब

दक्षिण भारत में भारी बारिश की संभावना

मौसम विभाग के मुताबिक कर्नाटक, तमिलनाडु, केरल, अंडमान और निकोबार, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश जैसे राज्यों में अगले कुछ दिनों में भारी बारिश होने की संभावना है. गौरतलब हैं कि दक्षिण भारत के कई राज्यों में कुछ दिनों से लगातार बारिश हो रही है, जिसके कारण इन क्षेत्रों के तापमान में गिरावट आई है.    

दक्षिण भारत में आज भारी बारिश की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार दक्षिण अंडमान सागर में एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र उभरने की संभावना है. इसके कारण 5 दिसंबर के आसपास दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी और इससे सटे दक्षिण अंडमान सागर के ऊपर एक कम दबाव का क्षेत्र बन सकता है. जिसका असर पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने और केंद्रित होने के आसार हैं. अगले 24 घंटों के दौरान बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पूर्व में एक दबाव बन जाएगा. इसके बाद ये दबाव पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ेगा और 8 दिसंबर तक इसके तमिलनाडु-पुडुचेरी तटों के पास पहुंचने की संभावना है.

दिल्ली एनसीआर में एक्यूआई का स्तर बढ़ा

बढ़ रहा वायु गुणवत्ता सूचकांक

दिल्ली-एनसीआए और बिहार के कुछ क्षेत्रों में वायु गुणवत्ता सूचकांक 400 के पार बना हुआ है, जो कि बेहद गंभीर श्रेणी में आता है. वहीं केंद्रीय प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड की ओर जारी एक्यूआई आंकड़ों के अनुसार सोमवार (5 दिसंबर) सुबह करीब 7 बजे  दिल्ली, आंनद विहार, नोएडा, हरियाणा के गुरुग्राम और फरीदाबाद में वायु गुणवत्ता सूचकांक 350 के पार दर्ज किया गया. मौसम विभाग की मानें तो सर्दी बढ़ने के साथ आने वाले दिनों में तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी, इस दौरान वायु गुणवत्ता सूचकांक में सुधार की कोई संभावना नहीं है.

English Summary: Weather Update in Delhi Today pollution situation Delhi NCR
Published on: 05 December 2022, 10:51 AM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now