Success Story: 1250 एकड़ में जैविक खेती, देसी गायों की डेयरी और 40 करोड़ का टर्नओवर - लेखराम यादव की सफलता की कहानी Success Story: 72 एकड़ में गन्ने की खेती, इंटरक्रॉपिंग मॉडल और 2 करोड़ का कारोबार - सरताज खान की सफलता की कहानी खेती से 100 करोड़ का टर्नओवर: हेलीकॉप्टर के बाद अब हवाई जहाज से कृषि क्रांति लाएंगे डॉ. राजाराम त्रिपाठी Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार! Watermelon: तरबूज खरीदते समय अपनाएं ये देसी ट्रिक, तुरंत जान जाएंगे फल अंदर से मीठा और लाल है या नहीं
Updated on: 17 April, 2023 10:01 AM IST
अधिकतम तापमान और हीट वेव का अलर्ट

जैसे-जैसे अप्रैल के महीने के दिन खत्म होते जा रहे हैं, वैसे-वैसे गर्मी का सितम तेजी से बढ़ता जा रहा है. देश के कुछ राज्य हीटवेव की गिरफ्त में आ चुके हैं. ऐसे में अनुमान लगाया जा रहा है कि आने वाले कुछ ही दिनों में गर्मी अपने प्रचंड रूप पर हो सकती है. इसी सिलसिले में IMD ने मौसम की स्थिति को देखते हुए चेतावनी और अलर्ट जारी कर दिया है.

दिल्ली में लू चलने की संभावना

बीते कुछ दिनों राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में तापमान लगातार बढ़ रहा है. इसी के साथ अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया जा रहा है. देखा जाए तो दोपहर के समय सूरज की तेज धूप (Bright sun) लोगों के लिए मुश्किलें खड़ी कर रही है. मौसम विभाग के द्वारा जारी की गई ताजा अपडेट के मुताबिक, आने वाले तीन से चार दिनों तक गर्मी में कोई राहत की उम्मीद नहीं लग रही है. लेकिन यह भी अनुमान है कि 18 से 20 अप्रैल के दौरान दिल्ली में हल्की बूंदाबांदी से गर्मी में मामूली राहत मिल सकती है.

पश्चिम बंगाल के स्कूल-कॉलेज 1 हफ्ते रहेंगे बंद 

बीते कुछ दिनों से गर्मी का कहर पश्चिम बंगाल में लगातार बढ़ा रहा है. ऐसे में पश्चिम बंगाल सरकार ने सभी स्कूल-कॉलेज और साथ ही शिक्षण संस्थानों को बंद करने का फैसला लिया है. बता दें कि सभी स्कूल-कॉलेज सिर्फ एक सप्ताह के लिए ही बंद रहेंगे. ताकि बच्चों को लू (Loo) न लगे.

अधिकतम तापमान और हीट वेव

IMD की रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले 6 दिनों से गंगीय पश्चिम बंगाल के अलग-अलग इलाकों में लू की स्थिति बनी हुई है. पिछले 4 दिनों से आंध्र प्रदेश और बिहार के ज्यादातर स्थानों पर भी गर्म हवाओं चल रही है. 17 और 18 अप्रैल, 2023 को पश्चिमी मध्य प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में लू (Loo) चलने की संभावना है. साथ ही अगले 5 दिनों के दौरान आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में अधिकतम तापमान में लगभग 2 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हो सकती है.

वहीं मौसम विभाग का यह भी कहना है कि देश के कुछ हिस्सों में  अगले 24 घंटों के दौरान अधिकतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होने और 2-4 डिग्री सेल्सियस की क्रमिक गिरावट की संभावना है.

ये भी पढ़ें: चिलचिलाती गर्मी का कहर, लू का अलर्ट हुआ जारी

बारिश का पूर्वानुमान और चेतावनियां

उत्तर पश्चिमी भारत के  पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में गरज/बिजली चमकने के साथ हल्की/मध्यम छिटपुट वर्षा होने की संभावना है. अगले 5 दिनों के दौरान आसपास के मैदानी इलाकों में भी बारिश की गतिविधियां देखी जा सकती है. जम्मू, कश्मीर, लद्दाख, गिलगित, बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद में छिटपुट स्थानों पर भारी बारिश की आशंका है. हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और महाराष्ट्र में अगले 5 दिनों के दौरान गरज/बिजली/तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश की संभावना जताई गई है. 

English Summary: Weather Update: Hot winds started, school-college closed in view of heatwave havoc
Published on: 17 April 2023, 10:07 AM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now