Success Story: जैविक खेती से शानदार मुनाफा कमा रही अंजू, ₹750 मासिक से ₹3 लाख सालाना आय तक का तय किया सफर Success Story: प्राकृतिक खेती से संजीव कुमार की बदली तकदीर, लागत में आई 60% तक कमी, आमदनी में हुई 40% तक वृद्धि कृषि में मशीनों के उपयोग में STIHL की भूमिका: भारतीय खेती के लिए आधुनिक समाधान Success Story: आलू की खेती में बढ़ी उपज और सुधरी मिट्टी, किसानों की पहली पसंद बना जायडेक्स का जैविक समाधान किसानों के लिए साकाटा सीड्स की उन्नत किस्में बनीं कमाई का नया पार्टनर, फसल हुई सुरक्षित और लाभ में भी हुआ इजाफा! Student Credit Card Yojana 2025: इन छात्रों को मिलेगा 4 लाख रुपये तक का एजुकेशन लोन, ऐसे करें आवेदन Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार! Watermelon: तरबूज खरीदते समय अपनाएं ये देसी ट्रिक, तुरंत जान जाएंगे फल अंदर से मीठा और लाल है या नहीं
Updated on: 19 July, 2020 11:36 AM IST

मौसम का मिजाज हर पल करवट बदल रहा है. देश के ज्यादातर राज्यों में इस बार बारिश न के बराबर ही हुई है. जिस कारण लोगों को उमस व चिपचिपी गर्मी का सामना करना पड़ रहा है. वहीं देश के कुछ हिस्सों में तेज बारिश की वजह से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. लेकिन दिल्ली फिर भी बारिश से अछूता ही नजर आ रहा है. मौसम विभाग के अनुसार,  आने वाले कुछ घंटों में उत्तर प्रदेश के आस-पास के इलाकों में भारी बारिश होने की संभावना बन रही है. अगले 24 घंटों में तटीय कर्नाटक,  सिक्किम, असम, अरुणाचल प्रदेश में अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम और कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है. इसके अलावा, हरियाणा, पंजाब, दिल्ली-एनसीआर, हिमाचल प्रदेश, जम्मू कश्मीर, गिलगित बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, गुजरात, पूर्वी राजस्थान, पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना हैं. ऐसे में आइए निजी मौसम एजेंसी स्काइमेट के अनुसार जानते हैं आने वाले 24 घंटों के दौरान मौसम का पूर्वानुमान-

देशभर में बने मौसमी सिस्टम

मानसून की अक्षीय रेखा इस समय फलौदी, अजमेर, गुना, सतना, डाल्टनगंज और शांति निकेतन होते हुए त्रिपुरा तक बनी हुई है. पश्चिमी तटों पर बनी ट्रफ अब कमजोर हो गई है और इस समय कर्नाटक के तटों से लक्षद्वीप तक बनी है. दक्षिणी गुजरात और इससे सटे भागों पर भी एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है. इस सिस्टम से मध्य महाराष्ट्र तक एक ट्रफ बनी हुई है.

पिछले 24 घंटों में कैसा रहा मौसम

बीते 24 घंटों के दौरान तटीय कर्नाटक और कोंकण और गोवा में कई जगहों पर मध्यम से भारी वर्षा हुई. एक-दो स्थानों पर मूसलाधार वर्षा दर्ज की गई. केरल, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश के साथ एक-दो स्थानों पर भारी वर्षा रिकॉर्ड की गई. लक्षद्वीप, अंडमान व निकोबार द्वीप समूह, तटीय आंध्र प्रदेश, ओडिशा, गंगीय पश्चिम बंगाल, गुजरात, हरियाणा, पंजाब और जम्मू-कश्मीर के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हुई. मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, तेलंगाना, दक्षिणी और पश्चिमी राजस्थान, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और आंतरिक कर्नाटक में हल्की बारिश हुई. दिल्ली-एनसीआर और तमिलनाडु में एक-दो स्थानों पर हल्की मानसूनी फुहारें देखने को मिलीं.

आगामी 24 घंटों का मौसमी पूर्वानुमान

अगले 24 घंटों के दौरान तटीय कर्नाटक, दक्षिणी कोंकण गोवा, तटीय आंध्र प्रदेश, उत्तराखंड के कुछ हिस्सों, पश्चिम उत्तर प्रदेश, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम, अरुणाचल प्रदेश में अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम और कुछ स्थानों पर भारी बारिश की उम्मीद है. दक्षिण-पश्चिमी और दक्षिणी मध्य प्रदेश, विदर्भ, मराठवाड़ा, रायलसीमा, तमिलनाडु और उत्तर-पूर्वी बिहार के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के बीच एक-दो स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है. ओडिशा, हरियाणा, पंजाब, दिल्ली-एनसीआर, हिमाचल प्रदेश, जम्मू कश्मीर, गिलगित बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, गुजरात के कुछ हिस्सों, पूर्वी राजस्थान, पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार के बाकी भागों, झारखंड और उत्तरी तेलंगाना के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं.

English Summary: Weather update: heavy rain may occur in these 5 states, alert issued
Published on: 19 July 2020, 11:38 AM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now