Success Story: जैविक उत्पादों के सहारे 20 एकड़ में अनार की सफल खेती, आधी हुई लागत, सालाना टर्नओवर 70 लाख रुपये तक! Rabi Crop Farming: रबी मौसम की फसलों की बुआई हेतु खेत की अग्रिम तैयारी फल और फूलों की खेती में प्रूनिंग के लिए उपयोगी हैं ये STIHL के टूल्स, जानें पूरा विवरण Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार!
Updated on: 6 July, 2023 4:54 PM IST
Weather Update

पूरे देश में हो रही बारिश के चलते जहां सावन में एक ओर गर्मी से राहत के आसार हैं तो वहीं लगातार हो रही बारिश के कारण जगह-जगह जलभराव जैसी स्थितियां बनती जा रही हैं. देश की राजधानी दिल्ली में पिछले कुछ दिनों से अलग-अलग स्थानों पर हल्की से भारी बारिश हो रही है. मौसम विभाग की मानें तो आज दिल्ली में कई स्थानों पर बारिश होने की संभावना है. वहीं देश के अन्य प्रदेशों में अलग-अलग स्थानों पर भी हल्की से भारी बारिश हो सकती है. तो आइये जानते हैं अपने प्रदेश के मौसम का हाल.

देश के इन क्षेत्रों में होगी भारी बारिश

कोंकण और गोवा में अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है. वहीं महाराष्ट्र, गुजरात, कर्नाटक, राजस्थान, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, उत्तराखंड, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, ओडिशा, झारखंड, उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, यनम, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, केरल और माहे के कुछ जगहों पर भी भारी बारिश हो सकती है.

तूफानी हवाओं के चलते जारी किया गया अलर्ट

पूर्वमध्य अरब सागर के निकटवर्ती इलाकों में तूफानी मौसम की गति 40-45 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच रह सकती है. वहीं केरल-कर्नाटक-महाराष्ट्र-गुजरात के तटीय इलाकों में 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है.

जिस कारण मछुआरों को इन क्षेत्रों में न जाने की सलाह दी गई है.

English Summary: Weather Update: Heavy rain alert in all parts of the country, know the condition of your state
Published on: 06 July 2023, 05:03 PM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now