कम बारिश, महंगी खाद और बढ़ती गर्मी: किसानों के लिए क्या है समाधान? Success Story: 72 एकड़ में गन्ने की खेती, इंटरक्रॉपिंग मॉडल और 2 करोड़ का कारोबार - सरताज खान की सफलता की कहानी खेती से 100 करोड़ का टर्नओवर: हेलीकॉप्टर के बाद अब हवाई जहाज से कृषि क्रांति लाएंगे डॉ. राजाराम त्रिपाठी Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार! Watermelon: तरबूज खरीदते समय अपनाएं ये देसी ट्रिक, तुरंत जान जाएंगे फल अंदर से मीठा और लाल है या नहीं
Updated on: 23 May, 2024 6:20 PM IST
देश के मौसम का हाल (फोटो साभार: Pinterest)

Weather Update: उत्तर भारत के अधिकांश राज्यों में झुलसाने वाली गर्मी पड़ रही है. वहीं दक्षिणी राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग की मानें तो 25 मई को दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश और गुजरात में भीषण लू का दौर जारी रहेगा. वहीं केरल में अति भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है और तमिलनाडु व पुडुचेरी में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है.

देश की मौसमी गतिविधियां

मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट के मुताबिक, अगले 24 घंटों में दक्षिण-पूर्व अरब सागर, मालदीव, कोमोरिन क्षेत्र और निकोबार द्वीप समूह के कुछ हिस्सों में मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल होती जा रही हैं. वहीं बंगाल की दक्षिण-पश्चिमी खाड़ी के ऊपर निम्न दबाव बन गया है. यह उत्तर-पश्चिमी दिशा में आगे बढ़ सकता है और 25 मई की सुबह तक एक डिप्रेशन में बदल सकता है और आगे भी तीव्र हो सकता है.

इसके अलावा तमिलनाडु के आंतरिक भाग पर एक परिसंचरण बना हुआ है जो समुद्र तल से 5.8 डिग्री ऊपर तक फैला हुआ है. हरियाणा और आसपास के इलाकों पर चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है. इस चक्रवाती परिसंचरण से पश्चिम मध्य प्रदेश होते हुए मराठवाड़ा तक एक ट्रफ रेखा फैली हुई है. पूर्वी बांग्लादेश पर चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है.

वहीं एक ट्रफ रेखा हरियाणा के ऊपर बने चक्रवाती तूफान से उत्तर प्रदेश, बिहार और गंगीय पश्चिम बंगाल होते हुए पूर्वी बांग्लादेश तक फैली हुई है. उत्तरी केरल पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है. आंध्र प्रदेश के उत्तरी तट पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है.

ये भी पढ़ें: Weather Update: अचानक बदला मौसम का मिजाज, आने वाला है तूफान, भारी बारिश के लिए हो जाओ तैयार

देश के मौसम का हाल

मौसम विभाग के डेली बुलेटिन के मुताबिक, अगले 24 घंटे के दौरान, केरल, तटीय कर्नाटक, लक्षद्वीप, अंडमान निकोबार द्वीप समूह और दक्षिण तमिलनाडु में हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है. वहीं तेलंगाना, कर्नाटक, तमिलनाडु, बिहार के कुछ हिस्सों और पूर्वी झारखंड, सिक्किम, पूर्वोत्तर भारत में हल्की से मध्यम बारिश संभव है.

इसके अलावा पश्चिमी हिमालय, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, विदर्भ, मराठवाड़ा, दक्षिण कोंकण और गोवा और दक्षिण मध्य प्रदेश में हल्की बारिश संभव है. हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान और मध्य प्रदेश में लू चल सकती है.

English Summary: Weather update heatwave rainfall alert today weather news in hindi
Published on: 23 May 2024, 06:20 PM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now