Success Story: 1250 एकड़ में जैविक खेती, देसी गायों की डेयरी और 40 करोड़ का टर्नओवर - लेखराम यादव की सफलता की कहानी Success Story: 72 एकड़ में गन्ने की खेती, इंटरक्रॉपिंग मॉडल और 2 करोड़ का कारोबार - सरताज खान की सफलता की कहानी खेती से 100 करोड़ का टर्नओवर: हेलीकॉप्टर के बाद अब हवाई जहाज से कृषि क्रांति लाएंगे डॉ. राजाराम त्रिपाठी Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार! Watermelon: तरबूज खरीदते समय अपनाएं ये देसी ट्रिक, तुरंत जान जाएंगे फल अंदर से मीठा और लाल है या नहीं
Updated on: 12 May, 2023 10:17 AM IST
जानें आज के मौसम का हाल

चक्रवाती तूफान 'मोखा' दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी से पिछले 6 घंटों के दौरान 9 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से उत्तर की ओर बढ़ा है. इसको लेकर मौसम विभाग ने चेतावनी भी जारी कर दी है. मछुआरों, जहाजों, नावों और ट्रॉलरों को 14 मई तक मध्य बंगाल की खाड़ी और उत्तरी अंडमान सागर में न जाने की सलाह दी गई है. वहीं, जो लोग इन इलाकों में चले गए हैं, उन्हें तुरंत वापस लौटने को कहा गया है. इस चक्रवाती तूफान की वजह से आज अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के अधिकांश स्थानों पर भारी वर्षा की संभवना जताई गई है. इसके अलावा, 13 और 14 मई को भी कुछ जगहों पर बारिश होने के आसार हैं.

इन इलाकों में भारी बारिश का अनुमान

इसके अलावा, त्रिपुरा, मिजोरम, नागालैंड, मणिपुर और असम के कई इलाकों में भी मोखा का असर देखने को मिलेगा. यहां 13 मई को भारी बारिश होने की संभावना है. मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमानों में बताया है कि आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, तमिलनाडु और पुडुचेरी में भी आज भारी बारिश हो सकती है. वहीं, अगले पांच दिनों तक केरल में गरज-चमक के साथ तेज हवा चलने का अनुमान लगाया गया है.

यह भी पढ़ें- पूर्वी भारत में आज भीषण गर्मी से लोगों का हाल रहेगा बेहाल, कई जगहों पर लू चलने का अनुमान

यहां पड़ेगी आज भीषण गर्मी

अगर गुजरात, राजस्थान, ओडिशा और मध्य प्रदेश की बात करें तो गुरुवार को इनके कुछ स्थानों पर अधिकतम तापमान 42-44 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा. वहीं, देश की राजधानी दिल्ली, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड में पारा 40-42 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा. इसके अलावा, पश्चिम बंगाल और सिक्किम के इलाकों में तापमान सामान्य से 4-5 डिग्री सेल्सियस ऊपर रहा. आज भी मौसम विभाग ने इन इलाकों में भीषण गर्मी का अनुमान लगाया है.

अगले दो दिनों में पूर्वी क्षेत्र को छोड़कर देश के अधिकांश हिस्सों में अधिकतम तापमान में 3-5 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की संभावना है. आज गुजरात, महाराष्ट्र, कोंकण, बिहार, पश्चिम बंगाल, राजस्थान और आंध्र प्रदेश में लू चलने की भी स्थिति बन रही है.

English Summary: Weather Update: Heat wave condition in east India mocha cyclone storm move northwards
Published on: 12 May 2023, 10:26 AM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now