Success Story: 1250 एकड़ में जैविक खेती, देसी गायों की डेयरी और 40 करोड़ का टर्नओवर - लेखराम यादव की सफलता की कहानी Success Story: 72 एकड़ में गन्ने की खेती, इंटरक्रॉपिंग मॉडल और 2 करोड़ का कारोबार - सरताज खान की सफलता की कहानी खेती से 100 करोड़ का टर्नओवर: हेलीकॉप्टर के बाद अब हवाई जहाज से कृषि क्रांति लाएंगे डॉ. राजाराम त्रिपाठी Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार! Watermelon: तरबूज खरीदते समय अपनाएं ये देसी ट्रिक, तुरंत जान जाएंगे फल अंदर से मीठा और लाल है या नहीं
Updated on: 31 January, 2020 12:10 PM IST

जनवरी का अंतिम सप्ताह चल रहा है. कल से फरवरी शुरू हो जाएगा. यह माह कृषि कार्यों के दृष्टिकोण से बहुत महत्वपूर्ण होता है. इस माह में पाले की वजह से फसलों पर कई तरह के रोगों और कीटों के लगने की संभावना बनी रहती है. ऐसे में इस माह में किसान भाइयों को फसलों की उचित देख-रेख करने के साथ ही समुचित फसल प्रबंधन भी करना चाहिए. अगर बात करें मौसम की तो,  पहाड़ी इलाकों में भारी बर्फ़बारी की वजह से ठंड का असर अभी भी बरकरार है. उत्तर भारत में भी बारिश की वजह से  मौसम और खराब हो चुका है. इसके साथ ही हिमाचल प्रदेश में ठंड की वजह से यातायात बुरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है. जिस वजह से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. मौसम विभाग के अनुसार, जम्मू कश्मीर और लद्दाख में हो रही बर्फ़बारी से लोगों को आज थोड़ी राहत मिलने की उम्मीद है लेकिन हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में कल तक बर्फ़बारी का दौर जारी रहने की संभावना है. इसके साथ ही पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान से लेकर मध्य भारत तक उत्तर-पश्चिमी ठंडी हवाएं जारी रहने की उम्मीद है. ऐसे में आइए निजी मौसम एजेंसी स्काइमेट के अनुसार जानते हैं आने वाले 24 घंटों के मौसम का पूर्वानुमान-

देशभर में बने मौसमी सिस्टम

उत्तरी पाकिस्तान पर एक पश्चिमी विक्षोभ बना हुआ है. आंध्र प्रदेश के तटों के करीब बंगाल की खाड़ी पर एक विपरीत चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र दिखाई दे रहा है. गंगीय पश्चिम बंगाल और इससे सटे ओडिशा तट पर एक कनफ्लुएंस जोन बना हुआ है.

आने वाले 24 घंटों के दौरान संभावित मौसमी गतिविधियां

आने वाले 24 घंटों के दौरान बिहार, झारखंड, गंगीय पश्चिम बंगाल और ओडिशा में हल्की बारिश हो सकती है. अरुणाचल प्रदेश में बारिश और बर्फ़बारी होने की संभावना है. पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान से लेकर मध्य भारत तक उत्तर-पश्चिमी ठंडी हवाएं जारी रहेंगी. जिससे न्यूनतम तापमान में और गिरावट देखने को मिलेगी. दिल्ली का प्रदूषण मध्यम से संतोषजनक श्रेणी में रहेगा जबकि कुछ स्थानों पर प्रदूषण खराब स्थिति में ही बना रहेगा.

English Summary: Weather update : Big changes in weather patterns, possibility of rain in next few hours!
Published on: 31 January 2020, 12:15 PM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now