Success Story: 1250 एकड़ में जैविक खेती, देसी गायों की डेयरी और 40 करोड़ का टर्नओवर - लेखराम यादव की सफलता की कहानी Success Story: 72 एकड़ में गन्ने की खेती, इंटरक्रॉपिंग मॉडल और 2 करोड़ का कारोबार - सरताज खान की सफलता की कहानी खेती से 100 करोड़ का टर्नओवर: हेलीकॉप्टर के बाद अब हवाई जहाज से कृषि क्रांति लाएंगे डॉ. राजाराम त्रिपाठी Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार! Watermelon: तरबूज खरीदते समय अपनाएं ये देसी ट्रिक, तुरंत जान जाएंगे फल अंदर से मीठा और लाल है या नहीं
Updated on: 22 August, 2022 10:21 AM IST

देश के कई राज्यों में झमाझम बारिश का दौर अभी भी जारी है. मौसम विभाग (IMD) ने आज यानी सोमवार को कई राज्यों में भारी बारिश के पूर्वानुमान को देखते हुए अलर्ट जारी किया है. ऐसे में चलिए जानते हैं आपके राज्य में आज बारिश होगी या फिर गर्मी अपना कहर बरपाएगी...

दिल्ली में गर्मी की मार

देश की राजधानी दिल्ली में बीते रविवार से उमस भरी गर्मी पड़ रही है, इससे लोगों का बीता वीकेंड भी बुरी तरह प्रभावित हुआ और लोग गर्मी से बेहाल रहे. हालांकि रविवार शाम मौसम ने करवट ली और दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में हवा के साथ ही हल्की बारिश का दौर जारी रहा. लेकिन बाद में ये फिर उमस में बदल गया. मौसम विभाग की मानें तो अगले 24 घंटे तक दिल्ली-एनसीआर के इलाकों में कमोबेश ऐसा ही मौसम बना रह सकता है.

मध्य प्रदेश में अति भारी बारिश की चेतावनी

मध्य प्रदेश में बीती रात से ही बारिश हो रही है, वहीं आज सोमवार की सुबह से राज्य के कई जिलों में अत्यधिक भारी बारिश शुरू है. ऐसे में लगातार हो रही तेज बारिश से राज्य के नदी नाले उफान मार रहे हैं.

आलम ये है कि भारी बारिश के बाद कई स्कूलों की छुट्टी कर दी गई है. वही मौसम विभाग ने तेज बारिश के मद्देनजर लोगों से सावधानी बरतने और अलर्ट मोड पर रहने की सलाह दी है. इसके साथ ही मौसम विभाग ने कई जिलों में भारी से भी भारी बारिश को देखते हुए रेड अलर्ट जारी किया है.

ये भी पढ़ें: बारिश, बाढ़ और बर्बादी! देश के इन राज्यों में जारी हुआ हाई अलर्ट, डूब रहे लोगों के घर और सपने..

अगले 24 घटें तक इन राज्यों में होगी भारी बारिश!

मौसम एजेंसी स्काइमेट के पूर्वानुमान के मुताबिकअगले 24 घंटों के दौरान, मध्य प्रदेश के अलावा पूर्वी राजस्थान के कई इलाकों में भी भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है. इसके साथ ही उत्तरी गुजरात के कई इलाकों में भी आज भारी बारिश की संभावना जताई गई है. 

इसके अलावा तटीय कर्नाटककोंकण और गोवामहाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं. वही पहाड़ी राज्य हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भी आज बारिश के आसार जताए गए हैं.

English Summary: Weather Today: Delhi's bad condition due to heat, warning of very heavy rain in MP-UP-Rajasthan
Published on: 22 August 2022, 10:26 AM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now