Success Story: 1250 एकड़ में जैविक खेती, देसी गायों की डेयरी और 40 करोड़ का टर्नओवर - लेखराम यादव की सफलता की कहानी Success Story: 72 एकड़ में गन्ने की खेती, इंटरक्रॉपिंग मॉडल और 2 करोड़ का कारोबार - सरताज खान की सफलता की कहानी खेती से 100 करोड़ का टर्नओवर: हेलीकॉप्टर के बाद अब हवाई जहाज से कृषि क्रांति लाएंगे डॉ. राजाराम त्रिपाठी Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार! Watermelon: तरबूज खरीदते समय अपनाएं ये देसी ट्रिक, तुरंत जान जाएंगे फल अंदर से मीठा और लाल है या नहीं
Updated on: 1 August, 2019 1:00 PM IST

अगस्त माह की शुरुआत हो चुकी है किसानों ने भी खरीफ की प्रमुख फसल धान की खेती लगभग कर ली है. इन दिनों मानसून की वजह से हो रही भारी बारिश की वजह से कई राज्य बेहाल है तो वही कई राज्यों को उमस भरी गर्मी अभी भी परेशान कर रखी है. मौसम विभाग के अनुसार,  आने वाले 24 घंटों में उत्तराखंड, बिहार, उत्तर प्रदेश,  सिक्किम, असम, मेघालय,उप-हिमालयन पश्चिम बंगाल अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड और मेघालय आदि राज्यों में हल्की बारिश की उम्मीद है. ऐसे में आइए निजी मौसम एजेंसी स्काइमेट के अनुसार जानते है देशभर में होने वाले अगले 24 घंटों के दौरान मौसम की गतिविधियों के बारे में –

देश भर में बने मौसमी सिस्टम (Weather Forecast)

मध्य प्रदेश के मध्य और उत्तरी हिस्सों पर एक कम दबाव का क्षेत्र बना गया है. दक्षिण-पश्चिमी राजस्थान पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र सक्रिय किया है. वहीं बाड़मेर के पास बने इस सिस्टम से कम दबाव वाले क्षेत्र, उत्तरी छत्तीसगढ़, दक्षिणी झारखंड और गंगीय पश्चिम बंगाल होते हुए बंगाल की खाड़ी तक एक मॉनसून ट्रफ रेखा फैल गयी है. इसके साथ ही एक अन्य चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र मध्य असम पर बन गया है.

आने वाले 24 घंटों की मौसम गतिविधियां (Weather Activities)

आने वाले  24 घंटों के दौरान, कोंकण-गोवा, उत्तरी तटीय कर्नाटक, राजस्थान के उत्तर-पश्चिमी और दक्षिण-पूर्वी हिस्सों तथा इससे सटे पंजाब और हरियाणा में मध्यम बारिश तथा कुछ जगहों  पर भारी बारिश होने की उम्मीद है. इसके साथ ही दिल्ली, दक्षिणी गुजरात, तटीय कर्नाटक, तेलंगाना, अंडमान-निकोबार द्वीप समूह, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, उत्तरी और उत्तर-पूर्वी मध्य प्रदेश, उत्तरी छत्तीसगढ़ और झारखंड के कई हिस्सों में हल्की  बारिश तथा कुछ स्थानों पर  भारी बारिश के आसार हैं.वहीं देश के कई इलाकों में हल्की बारिश होने की उम्मीद है. जबकि रायलसीमा, तमिलनाडु और पश्चिमी राजस्थान में मौसम शुष्क बना रहता है.

English Summary: Weather Report there will be huge changes in the weather of these states
Published on: 01 August 2019, 01:02 PM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now