Success Story: जैविक उत्पादों के सहारे 20 एकड़ में अनार की सफल खेती, आधी हुई लागत, सालाना टर्नओवर 70 लाख रुपये तक! Rabi Crop Farming: रबी मौसम की फसलों की बुआई हेतु खेत की अग्रिम तैयारी फल और फूलों की खेती में प्रूनिंग के लिए उपयोगी हैं ये STIHL के टूल्स, जानें पूरा विवरण Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार!
Updated on: 13 February, 2020 11:34 AM IST

मौसम का मिजाज़ हर दिन बदल रहा है. कहीं बारिश, तो कहीं बर्फ़बारी, जिसके चलते लोगों का जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. मौसम विभाग के अनुसार, जम्मू-कश्मीर में कई हिस्सों पर बारिश के साथ तेज बर्फ़बारी होने के आसार दिखाई दे रहे हैं. इसके साथ ही लद्दाख और हिमाचल प्रदेश में कुछ जगहों पर हल्की बारिश या बर्फ़बारी होने की उम्मीद है. उत्तराखंड में मौसम शुष्क रहने की उम्मीद है. इसके साथ ही पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तरप्रदेश, उत्तरी राजस्थान में भी मौसम शुष्क रहने के साथ-साथ तापमान में वृद्धि होगी. अगर बात करें, राजधानी दिल्ली कि तो प्रदूषण खराब से बेहद खराब श्रेणी में रहने की उम्मीद है.ऐसे में आइए निजी मौसम एजेंसी स्काइमेट के अनुसार जानते हैं अगले 24 घंटों के मौसम का पूर्वानुमान.

देशभर में बने मौसमी सिस्टम

जम्मू व कश्मीर पर एक पश्चिमी विक्षोभ बना हुआ है. इसके साथ ही तटीय कर्नाटक पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र दिखाई दे रहा है.एक अन्य चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र असम के पूर्वी हिस्सों पर विकसित होगा.

आने वाले 24 घंटों के दौरान संभावित मौसमी गतिविधियां

आने वाले 24 घंटों के दौरान जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और बर्फ़बारी जारी रहने की संभावना है. जबकि उत्तराखंड में मौसम शुष्क रहने की उम्मीद है. हालांकि कुछ हिस्सों पर हल्की बारिश होने के आसार है. अगर बात करें, अरुणाचल प्रदेश और असम के कई हिस्सों में हल्की बारिश होने की उम्मीद है.दक्षिणी-तटीय आंध्र प्रदेश और तटीय तमिलनाडु में कुछ हिस्सों पर हल्की बारिश की गतिविधियाँ जारी रह सकती हैं. अगर बात करें, दिल्ली के प्रदूषण कि तो उसमें किसी सुधार की संभावना नहीं है. उत्तर-पश्चिमी और महाराष्ट्र सहित मध्य भारत में दिन और रात के तापमान में हल्की वृद्धि होने की संभावना है.

English Summary: Weather Prediction : Changes in weather in these parts of the country
Published on: 13 February 2020, 11:38 AM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now